{"_id":"654d2ed28429dbc2e30b0297","slug":"farmer-dies-of-fever-13-new-dengue-infected-found-badaun-news-c-123-1-bdn1005-7730-2023-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बुखार से किसान की मौत, डेंगू के 13 नए संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बुखार से किसान की मौत, डेंगू के 13 नए संक्रमित मिले
विज्ञापन
उसावां के ग्राम बबई भटपुरा में फागिंग करते कर्मचारी।स्रोत-स्वास्थ्य विभाग
बदायूं। बुखार से बुधवार देर रात एक किसान की मौत हो गई। परिजन उन्हें डेंगू होना बता रहे हैं। जिले में डेंगू के 13 नए मरीज मिलने के बाद डेंगू संक्रमितों की संख्या बढ़कर 570 हो गई है।
ब्लॉक उसावां क्षेत्र के गांव बाबई भटपुरा निवासी उदवीर को 10 दिन पहले बुखार आया था। परिवार के लोगों ने एक सप्ताह पहले जांच कराई तो वह डेंगू संक्रमित पाए गए। परिजनों ने इलाज के लिए उन्हें बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान बुधवार को उनकी मौत हो गई। गांव में 20 से ज्यादगा लोग डेंगू से पीड़ित हैं। उन निजी अस्पतालों ने इलाज चल रहा है।
-- -- -- -- -- -- --
मलेरिया विभाग ने कराई फाॅगिंग, लार्वा नष्ट किया
उझानी ब्लॉक के गांव फूलपुर में मलेरिया निरीक्षक डॉ. पूजा भदौरिया और मोनिका सिंह ने लार्वा के स्रोत सोर्स नष्ट करने की कार्रवाई की। लार्वा धनात्मक कंटेनरों को खाली कराया। लार्वा पाए जाने पर गृहस्वामी को नोटिस जारी किया गया। साथ ही ग्रामवासियों को लार्वा दिखाकर उसे नष्ट करने के तरीके बताए। पंफलेट के माध्यम से संचारी रोगों से बचाव एवं नियंत्रण के लिए जागरूक भी किया गया।
विज्ञापन
प्रधान ने कराया एंटी लार्वा का छिड़काव
रेहड़िया। ग्राम प्रधान ज्वाला प्रसाद ने गांव में कीटनाशक दवा का छिड़काव कराया। गांव में अभियान चलाकर सफाई कराई। सीएचसी सैदपुर के डाॅक्टरों की टीम ने कैंप लगाकर मरीजों को दवा वितरित की। प्रधान ने बताया कि शासन की मंशानुसार संचारी रोग नियंत्रण के तहत हर रोज फॉगिंग कराई जा रही है।