फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Farmer dies of electrocution while irrigating.

Budaun News: सिंचाई करते समय किसान की करंट लगने से मौत

Sun, 15 Mar 2026 12:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Farmer dies of electrocution while irrigating.
बिली करंट से मरे किसान के परिजन रोते बिलखते हुए। संवाद - फोटो : 1
दहगवां। शनिवार को खेत में सिंचाई करते समय करंट की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई। परिवार वालों को सूचना मिली तो वे मौके पर पहुंच गए। गांव में भी किसान की मौत से शोक की लहर दौड़ गई। तमाम ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दुख जताया।
विज्ञापन

ग्राम लोहरपुरा निवासी रामभूप (52) पुत्र मुंशी शनिवार को अपने खेत में सिंचाई कर रहे थे। खेत में ही उनका निजी नलकूप है। खेत में ही लगे ट्रांसफॉर्मर से बिजली की लाइन नलकूप पर जा रही है। ट्रांसफॉर्मर के खंभे एक ओर झुके हुए हैं। इसलिए एक सपोर्ट तार भी बांधा गया है। किसी तरह सपोर्ट तार में करंट उतर आया।
विज्ञापन

सिंचाई करते रामभूप जब उसके पास पहुंचे तो उनका हाथ उस तार पर छू गया। उन्होंने वहीं दम तोड़ दिया। आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने किसी तरह उनको तार से अलग किया और उनके घर सूचना दी। परिवार वाले रोते बिलखते मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी पहुंच गई और मामले की जानकारी ली। मृतक के पुत्र अजय ने थाना जरीफनगर में प्रार्थना पत्र देकर शव का पोस्टमॉर्टम कराने को कहा है। पुलिस का कहना है कि आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

बिली करंट से मरे किसान के परिजन रोते बिलखते हुए। संवाद

बिली करंट से मरे किसान के परिजन रोते बिलखते हुए। संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed