फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Farmer dies in accident at Dilawi in Badaun

Budaun: पटाखे के ऊपर गिलास रखकर चलाया, परखच्चे उड़े, एक टुकड़ा गले में घुसने से किसान की मौत

Tue, 25 Oct 2022 03:42 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 25 Oct 2022 03:42 PM IST
सार

जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव राफतपुर मौरूवाला में सोमवार रात पटाखा चलाने के दौरान 50 वर्षीय किसान छत्रपाल की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Farmer dies in accident at Dilawi in Badaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

बदायू्ं के जरीफनगर में एक हादसे में एक किसान की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसा दिवाली पर पटाखा चलाने के दौरान हुआ। किसान की मौत से दिवाली की खुशियां मातम में बदल गई। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव राफतपुर मौरूवाला में सोमवार रात पटाखा चलाने के दौरान 50 वर्षीय किसान छत्रपाल की मौत हो गई। परिवार वालों के मुताबिक किसान शाम सात बजे अपने खेत पर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में गांव का धीरपाल पटाखे पर गिलास रखकर चला रहा था। जैसे किसान उसके नजदीक से गुजरा कि पटाखा चलने से गिलास के परखच्चे उड़ गए और उसका टुकड़ा किसान के गले में जा घुसा। परिवार वाले हालत देखकर उसे अलीगढ़ ले गए जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed