फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Farmer dies from electric shock from tube well starter.

Budaun News: ट्यूबवेल के स्टार्टर में आए करंट से किसान की मौत

Tue, 12 May 2026 01:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Farmer dies from electric shock from tube well starter.
राम सिंह। फाइल फोटो
सहसवान। अल्लीपुर टप्पा हवेली गांव में ट्यूबवेल के स्टार्टर में करंट आने से किसान की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी होने पर परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है।
विज्ञापन

गांव अल्लीपुर टप्पा हवेली निवासी किसान राम सिंह (60 साल) पुत्र मुकुंदी खेतीबाड़ी से ही अपना और परिवार का भरणपोषण करते थे। सोमवार सुबह करीब 4.00 बजे वह खेत में मक्का की फसल में पानी लगाने गए थे। उन पर ट्यूबवेल है, लेकिन उसकी कोठरी नहीं बनी है। वहीं झोंपड़ी डालकर उन्होंने अस्थायी रूप से ट्यूबवेल चलाने की जुगाड़ कर रखी थी।
विज्ञापन

फसल में पानी लगाने के लिए जब उन्होंने स्टार्टर का बटन दबाया तो वह नहीं चला। उसका तार निकला हुआ था। उन्होंने तार लगाने का प्रयास किया। उसी समय करंट की चपेट में आ गए। कुछ देर में ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार वालों के अनुसार, करीब तीन घंटे बाद उनका छोटा बेटा हृदयेश खेत पर पहुंचा तो पिता को झोंपड़ी में अचेत पाया। पास में ही ट्यूबवेल का स्टार्टर भी पड़ा था। उसे समझते देर नहीं लगी कि उनके पिता को करंट लगा है। उसने डंडे से तार और स्टार्टर को हटाया और पिता को हिलाडुलाकर देखा तो उसकी चीख निकल गई। उनकी मौत हो चुकी थी। उसने अपने बड़े भाई राजेश को घर पर सूचना दी तो परिवार के लोग रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। पुलिस को भी सूचना कर दी गई। मृतक के चार संताने हैं, जिसमें दो बेटे और दो बेटियां हैं। बेटियों की शादी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed