{"_id":"65ce01270c701a41ba0ca2d0","slug":"farmer-dies-due-to-electric-shock-while-charging-battery-badaun-news-c-123-1-sbly1018-113517-2024-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बैटरी चार्ज करते समय करंट लगने से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बैटरी चार्ज करते समय करंट लगने से किसान की मौत
विज्ञापन
श्री भगवान का फाइल फोटो।
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव दहला नगला निवासी श्री भगवान (62) बृहस्पतिवार को खेत पर झटका वाले तार की बैटरी चार्ज कर रहे थे। इसी दौरान वह करंट लगने से झुलस गई। जब तक आसपास के किसान मौके पर पहुंचे उनकी मौत हो चुकी थी।
मृतक के बेटे बिराज सिंह ने बताया कि उनके पिता श्री भगवान बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे खेत पर सिंचाई करने गए थे। सिंचाई के दौरान ही खेत के चारों ओर फसल को पशुओं से बचाने को लगे झटका तार की बैटरी चार्ज करते समय करंट की चपेट में आ गए। जिससे उनकी मौत हो गई। आसपास के किसानों की सूचना पर परिवार वाले और पुलिस भी आ गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
-
क्या है झटका तार मशीन
झटका तार मशीन का उपयोग फसलों को जंगली जानवरों से बचाने के लिए किया जाता है। यह मशीन एक उच्च वोल्ट का करंट उत्पन्न करती है। मशीन को बैटरी से चार्ज किया जाता है। मशीन के जरिये खेतों के चारो ओर लगे तार में करंट पहुंचता है। यह जंगली जानवरों को खेत में प्रवेश करने से रोकता है।