{"_id":"6912d673f96ed8f81c046f59","slug":"farmer-dies-after-being-cut-by-rotavator-while-ploughing-his-field-in-budaun-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: रोटावेटर से कटकर किसान की मौत, खेत की जोताई के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: रोटावेटर से कटकर किसान की मौत, खेत की जोताई के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा
Tue, 11 Nov 2025 11:55 AM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 11 Nov 2025 11:55 AM IST
सार
बदायूं के मूसाझाग थाना क्षेत्र में खेत की जोताई के दौरान किसान रोटावेटर की चपेट में आ गया, जिससे कटकर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर जुटी ग्रामीणों की भीड़
- फोटो : संवाद
विस्तार
बदायूं के मूसाझाग थाना क्षेत्र के ग्राम मैरी में मंगलवार की सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। खेत की जोताई करते वक्त रोटावेटर मशीन में फंसकर किसान की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, ग्राम मैरी निवासी प्रताप पुत्र राम भरोसे (उम्र 30 वर्ष) सुबह करीब छह बजे अपने खेत की जोताई करने ट्रैक्टर लेकर गया था। बताया जा रहा है कि खेत में काम करते वक्त अचानक संतुलन बिगड़ने से वह रोटावेटर मशीन की चपेट में आ गया। मशीन के ब्लेड से शरीर के कट जाने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने जब यह हादसा देखा तो उन्होंने शोर मचाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही मूसाझाग थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों के अनुसार प्रताप मेहनती और शांत स्वभाव का व्यक्ति था। वह खेतीबाड़ी कर परिवार का भरण-पोषण करता था।
विज्ञापन