सांड़ ने ली किसान की जान: सींगों में फंसाकर कई बार जमीन पर पटका, मौके पर ही मौत
पशुपालन विभाग का दावा कर रहा है कि छुट्टा पशुओं को गोशालाओं में रखा जा रहा है, लेकिन सड़कों और खेतों में घूम रहे सांड़ लोगों के लिए मुसीबत बने हुए हैं। मूसाझाग क्षेत्र में सोमवार सांड़ ने एक किसान को मार डाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदायूं के मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव सिमरिया में सोमवार को किसान पर सांड़ ने हमला कर दिया। सांड़ ने किसान को सींग से उठाकर कई बार पटका, जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।
सोमवार की सुबह करीब छह बजे गांव सिमरिया निवासी 55 वर्षीय रामवीर खेत पर जा रहे थे। इसी दौरान गांव के बाहर खेत में खड़े सांड़ ने अचानक उन पर हमला बोल दिया। सांड़ ने पटक पटककर उनको गंभीर रूप से घायल कर दिया।
किसान के परिवार में मचा कोहराम
ग्रामीणों ने किसी तरह से सांड़ को भगाया। जानकारी होने पर परिजन मौके पर पहुंचे। घायल रामवीर को परिजन जिला अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। किसान की मौत के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
सड़कों पर घूम रहे सांड़
पशुपालन विभाग के अनुसार, जिले में ढाई सौ गोशालाएं हैं, जिनमें करीब 21 हजार पशु रखे गए हैं। विभाग का दावा है कि पशुओं को गोशालाओं में रखा जा रहा है, लेकिन हकीकत यह है कि अभी भी छुट्टा पशु सड़क पर घम रहे हैं।कई लोगों की जान ले चुके हैं सांड़
22 फरवरी, 22 : उझानी के गांव सकरी जंगल निवासी मोहम्मद उमर पत्नी महसर को दवा दिलाने बाइक से जा रहे थे। रास्ते में सड़क पार कर रहा सांड़ बाइक के सामने आ गया। दोनों की मौत हो गई थी।
23 फरवरी 22 : बिल्सी थानाक्षेत्र के गांव सिरासौल में चिमन लाल शर्मा पर एक सांड़ ने हमला बोल दिया, जिससे उनकी थोड़ी देर बाद मौत हो गई।
24 मार्च 22 : उझानी में सड़क पर जा रहे एक चिकित्सक महेश चंद्र गुप्ता पर सांड़ ने हमला बोल दिया, जिसमें उनकी मौत हो गई।
20 अप्रैल 22 : मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव सराय पिपरिया निवासी 40 वर्षीय विष्णु सागर पर सांड़ ने हमला कर दिया था, जिसमें तीन दिन बाद उनकी मौत हो गई।
11 जून 22 : बिल्सी क्षेत्र के गांव शहवाजपुर में मंदिर की सफाई कर रहे राकेश (23) पुत्र रघुवीर को सांड़ ने पटककर मार डाला।
13 जून 22: कुंवरगाव में घूम रहे एक आवारा सांड़ ने पेट्रोल पंप के कर्मचारी गांव गंज निवासी शिवकुमार उर्फ कौशल को पटककर मार डाला।
03 जुलाई 22 : मूसाझाग थाना क्षेत्र के कथरा खगेईगांव में रविवार शाम 40 वर्षीय रामऔतार की सांड़ के हमले में जान चली गई।
28 दिसंबर 22: बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव सिमर्रा निवासी श्रीराम की खेत पर रखवाली को जाते समय सांड़ के हमले में मौत हो गई थी।
24 फरवरी- 23- दातागंज कोतवाली के गढ़ा गांव के युवक को सांड़ ने हमला कर घायल कर दिया था। उसकी बाद में अस्पताल में मौत हो गई।
दो मई- 2023- उझानी के गांव सिरसौली निवासी राजाराम (58) को सांड़ ने खदेड़ दिया था और पटककर मार डाला।