फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Farmer beaten to death, body found in bushes 24 hours later

Budaun News: किसान की पीटकर हत्या, 24 घंटे बाद झाड़ियों में मिला शव

Sat, 26 Jul 2025 02:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Farmer beaten to death, body found in bushes 24 hours later
विजय का फाइल फोटो।
दातागंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव नूरपुर में 24 घंटे से लापता एक किसान की पीटकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार दोपहर किसान का शव गांव के बाहरी दिशा में तालाब किनारे झाड़ियों में मिला। शव के पास ही खून से सनी मिट्टी मिली। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव पोस्टमॉर्टम को भेजा है।
विज्ञापन

गांव नूरपुर निवासी विजय (27) बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे फसल की सिंचाई की बात कहकर घर से निकले थे। वह देर शाम तक घर नहीं लौटे। परिजनों को उनकी चिंता हुई तो वह उन्हें तलाश करने खेत पर गए। किसान का सुराग नहीं लगा। इसके बाद परिजनों ने उन्हें पूरे गांव में तलाश किया। परिचितों व संभावित स्थानों पर जाकर जानकारी की। बावजूद किसान का पता नहीं चला। परिजन थक हार कर सो गए। शुक्रवार सुबह परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद उनकी तलाश शुरू की। दोपहर करीब दो बजे गांव के लोगों ने तालाब किनारे झाड़ियों में किसान का शव फंसा देखा। उन्होंने किसान की पहचान कर परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही परिजन रोते बिलखते घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। किसान की दोनों आंखों पर चोट के निशान थे। हाथ-पैर पर खरोंच के निशान थे। खून सूखने के कारण काला पड़ गया था। वहीं, परिजनों को मौके से एक प्लास्टिक की पॉलीथिन मिली। उसमें खून से सनी मिट्टी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि विजय की किसी ने पीटकर हत्या की है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
किसान की मौत से पत्नी चंद्रवती चंद्रवती व मां मुन्नी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। किसान की मौत से दो बेटे और एक बेटी के सिर से पिता का साया उठ गया है। दातागंज कोतवाल गौरव विश्नोई ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।



बेरहमी से पीटने के बाद झाड़ियों में फेंका शव
विजय के बड़े भाई रामरतन ने बताया कि उनके भाई को किसी कातिल ने बेरहमी से पीटा है। उनके भाई की दोनों आंखे कुचली हुई है। आंख व माथे पर वजनदार हथियार से प्रहार किया है। शरीर पर कई जगह खरोंच के निशान है। इससे लग रहा है कि कातिल से बचने का काफी प्रयास तो किया था। उनकी टीशर्ट भी फट गई है। कातिल ने हत्या करने के बाद शव को झाड़ियों में छुपा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed