फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Farm without metering Ckrod put

खेत में बिना पैमाइश  डाल दिया चकरोड

Tue, 29 Mar 2016 12:11 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Tue, 29 Mar 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
प्रधान और लेखपालों की मिलीभगत से किसान परेशान
डीएम के आदेश के बावजूद नहीं हो रही खेत की पैमाइश 

 केंद्र और राज्य सरकारें भले ही किसानों के हित में तमाम योजनाओं का संचालन कर रहीं हैं, जिससे कि उन लोगों को राहत पहुंचाई जा सके, लेकिन सरकारी मशीनरी के ध्यान न देने से लगातार किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है। पीड़ित होने के बावजूद किसानों को हाकिमों के दरबारों के चक्कर लगाने को मजबूर होना पड़ता और नतीजा फिर भी सिफर रहता है। सालारपुर ब्लाक के ऐसे ही एक किसान को लेखपाल और ग्राम प्रधान मिलकर परेशान कर रहे हैं। किसान के खेत में बिना पैमाइश किए ही चकरोड डाला जा रहा है। इसकी शिकायत एसडीएम, डीएम और मंडलायुक्त से की गई, लेकिन उसकी समस्या का अब तक निस्तारण नहीं हो सका। 

सालारपुर ब्लाक के गांव बाबट के किसान नेत्रपाल सिंह ने 21 मार्च को मंडलायुक्त को पत्र देकर शिकायत की थी, जिसमें बताया था कि उनके खेत में बिना पैमाइश किए चकरोड डाल दिया गया था। इस मामले में मंडलायुक्त ने एसडीएम सदर को आदेश किया था कि इस मामले में जांच कराकर सही स्थान पर चकरोड डलवाया जाए। साथ ही इस आख्या से अवगत कराने के निर्देश भी दिए थे।इस पत्र को एसडीएम सदर को 22 मार्च को अवगत कराया था, लेकिन एक सप्ताह गुजर जाने के बावजूद इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई। वहीं लेखपाल और ग्राम प्रधान ने शिकायतकर्ता किसान के खेत में चकरोड डलवाना शुरू कर दिया है। इससे पीड़ित किसान दोबारा मंडलायुक्त से शिकायत करने की तैयारी में है। 
विज्ञापन

-----
खेत की पैमाइश कराने के लिए तहसीलदार को आदेश दे दिया था। उसके बाद ही चकरोड डलवाए जाने के लिए कहा गया है। 
-प्रदीप यादव, एसडीएम सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed