फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Fake milk must be traded off

नकली दूध का कारोबार कराया जाए बंद

Tue, 01 Mar 2016 11:42 PM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Tue, 01 Mar 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
Fake milk must be traded off
होली से पहले जहां जिलाधिकारी ने मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर नजर रखने के आदेश खाद्य सुरक्षा विभाग को दिए हैं, वहीं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने नलकी दूध का मुद्दा उठाकर इस पर पूर्ण प्रतिबंध लगाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

इस संबंध में जिला राष्ट्रवादी कांग्रेस की मीरा सराय में आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष धीरपाल कश्यप ने जिले में नकली दूध के बढ़ रहे कारोबार के प्रति चेताया है और कहा है कि इससे बड़ी तादाद में बच्चे बीमार हो रहे हैं। कभी भी बड़ी बारदात हो सकती है। इसके लिए जिला प्रशासन और मिलावटखोर जिम्मेदार होंगे। उन्होंने जिलाधिकारी से पुरजोर मांग की है कि नकली दूध का कारोबार जिले से बंद कराया जाए। पूरे जिले में इस कारोबार ने अपना वर्चस्व बना लिया है। इसमें दूध माफिया भी शामिल हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला सचिव मंशा राम जाटव ने कहा कि जिले में यह कारोबार लंबे समय से चल रहा है और इसे दूध के माफियाओं का पूरा संरक्षण मिल रहा है। नकली दूध को लेकर शकिर हुसैन अंसारी, खेमकरन गुप्ता, नईम, अनुज कुमार, रामपाल, जाकिर हुसैन आदि ने भी ऐसे कारोबार को रोके  जाने की मांग का समर्थन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed