फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Faizganj Behta police sent three buffalo thieves to jail

Budaun News: फैजगंज बेहटा पुलिस ने तीन भैंस चोरों को जेल भेजा

Mon, 22 Jan 2024 12:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jan 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
Faizganj Behta police sent three buffalo thieves to jail
फैजगंज थाने में खड़े भैंस चोरी के आरोपी।स्रोत-पुलिस
दूंदपुर की बाजार से चोरी कर ली थी भैंस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। फैजगंज बेहटा थाना पुलिस ने दूंदपुर की बाजार से भैंस चोरी करने वाले तीनों आरोपियों को दबोच लिया और उनके पास से भैंस को भी बरामद कर लिया। रविवार दोपहर पुलिस ने तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया।
उघैती थाना क्षेत्र के गांव करनपुर निवासी कल्लू शनिवार को दूंदपुर की बाजार में अपनी भैंस बेचने आए थे। तभी कई लोग भैंस देखने के लिए नजदीक आकर खड़े हो गए। उनमें तीन चोर भी शामिल थे। बताते हैं कि जैसे ही कल्लू दूसरी ओर गए कि उनकी भैंस चोरी हो गई। कल्लू ने भैंस को काफी तलाश किया लेकिन वह नहीं मिली।
विज्ञापन

उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इसके कुछ देर बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और भैंस की तलाश शुरू कर दी गई। इस दौरान कल्लू की भैंस एक वाहन में लदी दिखाई दी। पुलिस ने भैंस बरामद करते हुए उसे चोरी करने वाले बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव सलेमपुर निवासी सूरजपाल, फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव कोड़िया निवासी दिनेश और गुलाब को गिरफ्तार कर लिया। थाना पुलिस ने रविवार दोपहर तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed