फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Fairs stems from love And companionship : Dharmendra

मेलों से पैदा होता प्रेम और भाईचारा :धर्मेंद्र

Thu, 21 May 2015 07:25 PM IST
Dbtori / Badaun
Dbtori / Badaun Updated Thu, 21 May 2015 07:25 PM IST
विज्ञापन

क्षेत्रीय सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि मेलों से आपसी  प्रेम और भाईचारा पैदा होता है। इसलिए मेलों का आयोजन होना बहुत जरूरी है। यादव ने दोहराया कि जिले के विकास के लिए किसी तरह की कसर नहीं छोड़ी जाएगी। पूरे जिले में विकास का पहिया तेजी से चल रहा है।

विज्ञापन

सांसद क्षेत्र के गांव भरतपुर में आयोजित बजरंगी मेले का उद्घाटन करने के उपरांत उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने  मेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। कहा कि मेेलों के आयोजन से समाज के हर वर्ग और समुदाय के व्यक्तियों में प्रेम और भाईचारा बढ़ता है। धर्मेंद्र यादव ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को बताते हुए कहा कि सपा ही एक ऐसी सरकार ने जिसके कार्यकाल में प्रदेश के हर कोने में विकास कार्य हो रहे हैं। बोले, विकास कार्यों के मामले में किसी के साथ पक्षपात नहीं हो रहा है। सरकार का प्रयास है कि हर गांव और शहर में विकास हो। सांसद ने एसडीएम बिसौली गुलाब चंद्र को मौके पर बुलाकर दैवीय आपदा से पीड़ित बचे किसानों को दो दिनों के भीतर चेक वितरित करने को कहा। एसडीएम ने भी समय में चेक वितरित कराने देने की बात कही। सांसद ने बारातघर का भी उद्घाटन किया। इससे पूर्व मेले के आयोजक पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुरेंद्र सिंह यादव ने सांसद को साइकिल भेंट की। माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। विधायक आशुतोष मौर्य ने ललुआनगला में बिजली उपकेंद्र का निर्माण कराने का आश्वासन दिया। कहा कि शासन से उसकी मंजूरी हो चुकी है। इस मौके पर पूर्व विधायक योगेंद्र कुमार कुन्नू, जिला पंचायत सदस्य गिरीश पाल सिंह, रामू यादव, आनंद  शर्मा, मोहम्मद जमीर, सकलैन, शब्बीर, तेजवीर सिंह, महेश पाल सिंह आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed