फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   eyes of the women went away after the operation

जिला अस्पताल में लेंस का खेल, ऑपरेशन के बाद चली गई महिला के आंख की रोशनी

Sat, 15 Feb 2020 02:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2020 02:56 AM IST
विज्ञापन
eyes of the women went away after the operation
बदायूं। जिला अस्पताल के नेत्र रोग विभाग में डॉक्टर और स्टाफ की वजह से एक महिला की एक आंख की रोशनी चली गई। पीड़ित महिला पिछले दो दिन से नेत्र चिकित्सालय के चक्कर लगा रही थी। गुरुवार को उसे भर्ती किया गया, लेकिन देर शाम तक कोई सुधार न होने पर परिजन उसे अपने घर ले गए।
विज्ञापन

उझानी ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम नौली निवासी रामरती (55) पत्नी कालीचरन ने करीब दो माह पूर्व जिला अस्पताल के नेत्र रोग विभाग में अपनी दाहिनी आंख का ऑपरेशन कराया था। महिला ने बताया कि डॉक्टर ने उनसे कहा था कि ढाई हजार दो, तो बाहर मेडिकल स्टोर से अच्छा लेंस आ जाएगा। वरना यहां से सरकारी लेंस डालना पड़ेगा, जिसकी कोई गुणवत्ता नहीं होती है। रामरती ने झांसे में आकर स्टॉफ को ढाई हजार रुपये दे दिए। उसके बाद डॉक्टर ने रामरती की आंख का ऑपरेशन किया। महिला का कहना है कि ऑपरेशन होने के बाद उन्हें दिखाई दे रहा था, लेकिन धीरे-धीरे उनकी आंख की रोशनी कम होती चली गई और दर्द बढ़ता गया। रामरती बुधवार को जिला अस्पताल के नेत्र रोग विभाग पहुंची। वहां डॉक्टर नहीं मिले तो स्टाफ ने दूसरे दिन आने को कह दिया। फिर गुरुवार को रामरती दोबारा जिला अस्पताल पहुंची तो उन्हें भर्ती कर लिया गया। देर शाम डॉक्टर और स्टाफ इलाज करने के बजाय इस केवल मामले को दबाने में जुटे रहे। परेशान होकर परिजन महिला को एक प्राइवेट अस्पताल में ले गए।
विज्ञापन

यह मामला काफी गंभीर है। पहले भी डॉक्टर को चेतावनी दी गई थी, लेकिन डॉक्टर ने उसे संज्ञान नहीं लिया। टीम लगाकर इसकी गंभीरता से जांच कराई जाएगी। उसके बाद दोषियों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कुमार प्रशांत, डीएम
हमने तो पहले ही डॉक्टर को चेतावनी दे दी थी। कहा था कि बाहर से लेंस मंगाए तो कार्रवाई होगी। इस मामले में सीएमएस से बात करके जांच कराई जाएगी। जांच में जो भी सामने आएगा, उसके अनुसार कार्रवाई होगी। महिला को क्या परेशानी आई, जिससे उसकी आंख की रोशनी चली गई, इसको भी दिखवाया जाएगा।
- डॉ. यशपाल सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed