फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Eyes of 55 drivers and conductors going to Maha Kumbh were examined

Budaun News: महाकुंभ में जाने वाले 55 चालकों-परिचालकों के जांची गईं आंखें

Fri, 17 Jan 2025 01:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Eyes of 55 drivers and conductors going to Maha Kumbh were examined
बदायूं। महाकुंभ मेले में जाने वाले 55 चालकों-परिचालकों का बृहस्पतिवार को नेत्र परीक्षण किया गया। यहां बता दें कि जिले से करीब 100 बसें भेजी जा रही हैं। 20 जनवरी तक यह बसें महाकुंभ मेले के लिए रोजाना रवाना की जानी हैं। ऐसे में जो भी चालक मेले में जाएंगे, उनका स्वास्थ्य परीक्षण के साथ ही नेत्र परीक्षण भी कराया जा रहा है।
विज्ञापन

महाकुंभ तक श्रद्धालुओं को सकुशल पहुंचाने के उद्देश्य से चालकों-परिचालकों का नेत्र परीक्षण कराया जा रहा है। करीब दो सौ से अधिक चालकों-परिचालकों का परीक्षण होना है। बृहस्पतिवार को नेत्र विभाग के डॉ. वसीम टीम के साथ रोडवेज परिसर पहुंचे। यहां कैंप लगाकर 55 चालकों-परिचालकों की आंखें जांचीं, जो ठीक निकलीं। बाकी चालकों की जांचें लगातार जारी रहेंगी।
विज्ञापन

इसके अलावा सभी चालकों-परिचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि वह अपनी यूनिफार्म में ही जाएंगे। बसों में फर्स्ट एड बॉक्सों को भी ठीक कराकर उसमें दवाएं आदि रखी गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



शासन की मंशानुसार चालकों और परिचालकों का नेत्र परीक्षण कराने के बाद ही कुंभ मेले को बसें भेजी जा रही हैं। पहले दिन 55 चालकों-परिचालकों की आंखें जांची गईं। शेष का भी परीक्षण जल्द कराया जाएगा। -अजय कुमार, एआरएम



दातागंज से महाकुंभ के लिए
रवाना हुई रोडवेज की नई बस
- रोज दस बजे दातागंज से महाकुंभ में जाने के लिए मिलेगी बस
- बृहस्पतिवार को विधायक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना की बस
संवाद न्यूज एजेंसी
दातागंज। हवन-पूजन के साथ भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को रोडवेज बस को हरी झंडी दिखाकर महाकुंभ के लिए रवाना किया।
महाकुंभ को लेकर जिले में एक अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है। कस्बा समेत क्षेत्र के लोगों ने भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह से कुंभ तक जाने के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू कराने की मांग की थी। परिवहन निगम ने विधायक की मांग पर दातागंज क्षेत्र के लोगों के लिए नई बस दे दी।
रोडवेज बस दातागंज से वाया कानपुर होते हुए प्रयागराज जाएगी। बृहस्पतिवार को मुख्यालय से आई नई रोडवेज बस का विधिवत पूजन कर विधायक द्वारा हरी झंडी दिखाकर आगे रवाना किया गया।
एआरएम अजय कुमार ने बताया कि बस प्रतिदिन सुबह 10 बजे रवाना होगी। बस की वापसी अगले दिन प्रयागराज से सुबह 10 बजे होगी। इस अवसर पर विधायक के साथ विजय कुमार सिंह, अनूप गुप्ता, देवेश तोमर, विनोद अग्रवाल, रंजन सिंह, दिनेश चन्द्र गुप्ता, नरदेव सिंह कश्यप प्रधान आदि रहे।

इससे पूर्व विधायक राजीव कुमार सिंह ने उपजिलाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार सिंह व पुलिस उपाधीक्षक केके तिवारी के साथ जिला पंचायत के अन्तर्गत आने वाले निरीक्षण भवन डाक-बंगले का निरीक्षण किया। वहां की साफ-सफाई आदि व्यवस्थाएं देखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed