फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Extortion demanded from brick kiln owner in lieu of carrying soil

Budaun News: ईंट भट्ठा मालिक से मिट्टी ढोने के एवज में मांगी रंगदारी

Thu, 24 Jul 2025 01:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Extortion demanded from brick kiln owner in lieu of carrying soil
बदायूं। इस्लामनगर थानाक्षेत्र में एक युवक ने मिट्टी ढोने के एवज में ईंट भट्ठा मालिक के डंपर चालक से रंगदारी मांगी। विरोध करने पर मारपीट व जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद ईंट भट्ठा मालिक को फोन करके रंगदारी मांगी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गांव लश्करपुर ओइया निवासी प्रेमपाल ने पुलिस को बताया कि वह ईंट भट्ठे पर अपने ही डंपर से मिट्टी डलवाते है। 20 जुलाई को कस्बे के मोहल्ला मनिहार निवासी शिवम दादा ने रास्ते में उनके डंपर को रुकवाया। उसने चालक जसवीर से रंगदारी मांगी। विरोध करने पर चालक के साथ गाली गलौज कर मारपीट की। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर चला गया। कुछ देर बाद शिवम ने उनके मोबाइल नंबर पर फोन करके रंगदारी मांगी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रंगदारी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी यू-ट्यूबर है। इस्लामनगर इंस्पेक्टर विशाल प्रताप सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed