फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Expressway work will not be completed on time

Budaun News: तय समय पर नहीं पूरा हो पाएगा एक्सप्रेस-वे का काम

Tue, 03 Jun 2025 12:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Expressway work will not be completed on time
बिनावर में बना गंगा एक्सप्रेसवे। संवाद
बदायूं। जिले से गुजर रहे गंगा एक्सप्रेस-वे का काम जून तक पूरा होना मुश्किल है। इसके बाद बारिश शुरू हो जाएगी तो काम की गति धीमी हो जाएगी। यह काम जून तक पूरा करने का लक्ष्य दिया गया था। अब कार्यदायी संस्था की ओर से अक्तूबर तक निर्माण पूरा करने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन

मेरठ से प्रयागराज तक लगभग 594 किमी का छह लेन एक्सप्रेस-वे बनाया जा रहा है। बदायूं में यह एक्सप्रेस-वे का 85 किमी हिस्सा है। यह ब्यौर कासिमाबाद तहसील बिसौली से शुरू होकर दातागंज के कुंडरा मजरा तक बना है। एक्सप्रेसवे में तीन इंटरचेंज बनाए गए हैं। इसमें वनकोट, बिनावर और दातागंज शामिल हैं। इन दिनों इंटरचेंज का काम लगभग पूरा हो चुका है। इसमें अभी बिटुमिन (तारकोल और गिट्टी का मिश्रण) बिछाया जा रहा है। इसके अलावा स्ट्रीट लाइट और सीसीटीवी अभी लगाए जाने हैं। अप्रैल में डीएम अवनीश रॉय ने एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण किया था। उस दौरान जून तक एक्सप्रेसवे का काम पूरा करने की बात कही थी, लेकिन काम अभी कई काम बकाया है। इसके बाद बारिश शुरू हो जाएगी। इसलिए अक्तूबर तक पूरा होने करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

--
एक्सप्रेस-वे में किनारे लगाएंगे 10 हजार से ज्यादा पौधे
85 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे को हरा-भरा करने के लिए कार्यदायी संस्था की ओर से 10 हजार से ज्यादा पौधे लगाए जाएंगे। इसके लिए गड्ढे खोदने शुरू करवा दिए गए हैं। अभी तक 100 से ज्यादा पौधे लगा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
- जून में बारिश की वजह से काम सुस्त रहेगा। एक्सप्रेस-वे के किनारे पौधे लगाने का काम चल रहा है। साथ ही बिटुमिन का काम भी किया जा रहा है। इसके बाद स्ट्रीट लाइट भी लगाई जाएंगी। - सुनील कुमार मेहतो, मैनेजर, गंगा एक्सप्रेस-वे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed