फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Exhibition fair caused traffic jam, ambulance was stuckExhibition fair caused traffic jam, ambulance was stuck for half an hour for half an hour

Budaun News: नुमाइश मेले से लगा जाम, आधा घंटा फंसी रही एंबुलेंस

Thu, 12 Jun 2025 01:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Exhibition fair caused traffic jam, ambulance was stuckExhibition fair caused traffic jam, ambulance was stuck for half an hour for half an hour
गांधी मैदान रोड पर लगे जाम में फंसे वाहन। संवाद
बदायूं। गांधी ग्राउंड में नुमाइश मेला चल रहा है। दुकानदारों ने सड़क पर ही अपनी दुकानें सजा दी हैं। इसलिए शाम सात बजे के बाद से रात तक लावेला से नई सराय तक जाम लग रहा है। बुधवार शाम एक एंबुलेंस जाम में फंस गई। करीब आधा घंटा बाद वह अस्पताल पहुंच सकी।
विज्ञापन

लावेला से नई सराय मोड़ तक शहर का मुख्य मार्ग है। यहां पर सुबह से रात तक तक वाहन गुजरते हैं। इसी रोड किनारे गांधी ग्राउंड में एक महीने की नुमाइश लगी है। मेला शाम सात से रात 12 तक चल रहा है। शाम को कई दुकानदारों ने सड़क पर ही दुकानें लगा दी। दूसरी ओर सड़क पर नाला खुदा है। ऐसे में उधर से गुजरने वाले वाहन जाम में फंस गए। रात के समय यातायात पुलिस भी नदारद है। इसलिए पांच मिनट का रास्ता लोगों को आधे से एक घंटे में तय करना पड़ रहा है। जल्दी जाने वाले लोगों को करीब चार किलाेमीटर पुलिस लाइन होते हुए, इंद्राचौक, दातागंज तिराहे होकर नई सराय मोड़ तक पहुंचना पड़ रहा है। बुधवार की रात को मरीज को लेकर आई एंबुलेंस करीब आधा घंटे तक जाम में फंसी रही, मरीज तड़पता रहा। इसके बाद ही उसको अस्पताल पहुंचाया जा सका।
विज्ञापन

-
कोट,
- रात में शहर में कहीं जाम नहीं रहता है। रोडवेज चौराहे पर कभी-कभी दिक्कत होती है। लावेला चौक से नई सराय वाली सड़क पर मेला की वजह से दिक्कत है। फिर भी रात में कर्मचारियों को लगाकर समस्या को दूर किया जाएगा। - आरएल राजपूत, प्रभारी यातायात पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed