फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Executed a sale deed in his own name and facilitated the encroachment of government land.

Budaun News: खुद के नाम बता किया बैनामा, सरकारी जमीन पर करवा दिया कब्जा

Mon, 23 Mar 2026 12:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Executed a sale deed in his own name and facilitated the encroachment of government land.
सैजनी गांव में ध्वस्त की गई आरोपी अजय प्रताप सिंह की दुकानें। संवाद
बदायूं। एचपीसीएल प्लांट में दो अफसरों की हत्या के मामले में आरोपी अजय प्रताप सिंह के ताऊ राकेश सिंह का एक और कारनामा सामने आया है। आरोपी के ताऊ पर जमीन घोटाले का आरोप लगा है। उसने ग्राम समाज की जमीन दिखाकर कई लोगों को अपनी जमीन के कागजों से उनके नाम बैनामे कर दिए थे। ऐसे लोगों का अब इन जमीनों पर कब्जा भी बना हुआ है। तहसील प्रशासन की जांच में यह बात सामने आने पर अब कार्रवाई होना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन




सैजनी गांव निवासी राकेश सिंह पर पहले भी दबंगई और राजनीतिक प्रभाव का दुरुपयोग करने के आरोप लगते रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, वह एक विधायक के नाम का इस्तेमाल कर इलाके में अपना दबदबा बनाए हुए था। आरोप है कि उसने सरकारी जमीन पर अवैध रूप से दुकानें बनवाईं और खेती योग्य भूमि पर भी कब्जा कर फसल उगाना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन




ताजा मामले में सामने आया है कि राकेश सिंह ने अपनी करीब चार बीघा जमीन पांच लोगों को बेच दी थी। बैनामे में खेत का रकबा और गाटा संख्या सही दर्ज की गई, लेकिन बाद में उसने खरीदारों को ग्राम समाज के रास्ते पर कब्जा दिला दिया। खरीदारों ने जमीन के पूरे पैसे चुका दिए थे, लेकिन राकेश सिंह के प्रभाव के चलते वह विरोध नहीं कर सके और मजबूरन ग्राम समाज की जमीन पर ही खेती करने लगे। दो लोगों ने इस भूमि पर अपने घर भी बना रखे है। जिन लोगों ने यह जमीन खरीदी है उनको तहसील प्रशासन ने नोटिस देकर भूमि खाली करने को कहा तो बात खुल सकी है। इसके बाद इस जमीन को खरीदने वाले लोग भी परेशान है और अपनी रकम व भूमि बचाने के लिए दौड़भाग कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन








जहां दुकानें बनाईं, वह भी दूसरे की जमीन



सूत्र बताते है कि अजय व राकेश सिंह की जो 11 दुकानें ध्वस्त की गई हैं उसके आसपास भी इन लोगों ने दूसरे लोगों की जमीन कब्जा करने के साथ अवैध निर्माण कर रखा था। जांच में मामला सामने आने के बाद पक्के निर्माण को ध्वस्त कराते हुए तहसील प्रशासन ने भूमि को कब्जे में लिया है।







मिड-डे-मील का राशन हड़पने का भी आरोप



प्रशासनिक टीमों की जांच में यह बात भी सामने आई है कि आरोपी अजय प्रताप सिंह की मां के नाम राशन की दुकान थी। आरोप है कि उसने दुकान से परिषदीय स्कूलों में मिड-डे मील के नाम पर जाने वाले राशन की भी खूब कालाबाजारी की है। एक नहीं कई स्कूलों का राशन कालाबाजारी करने की बात चर्चा में है। हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी इस बारे में जानकारी नहीं दी जा रही है।





सैजनी गांव में चल रही जांच में राकेश सिंह द्वारा जमीन बेचने के बाद खरीदारों को ग्राम समाज की भूमि पर कब्जा दिलाने का मामला सामने आया है। इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी। -धर्मेंद्र सिंह, एसडीएम दातागंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed