{"_id":"62e6d4d9b174521f655cf20a","slug":"even-today-there-will-be-saffron-influx-on-the-roads-leave-carefully-badaun-news-bly4931153130","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ अगस्त तक रूट डायवर्जन लागू, कांवड़ियों की संख्या देखकर हटेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ अगस्त तक रूट डायवर्जन लागू, कांवड़ियों की संख्या देखकर हटेगा
विज्ञापन
बदायूं। सावन के तीसरे सोमवार यानि आज भी प्रमुख सड़कों पर कांवड़ियों के जत्थे होंगे। पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी पहले ही नौ अगस्त तक रूट डायवर्जन लागू कर चुके हैं, इस लिहाज से सुबह घर से निकलते वक्त डायवर्जन देखकर निकलें ताकि परेशानी से बच सकें।
अब तक व्यवस्था के अनुसार सोमवार शाम तक कांवड़ियों का आना-जाना बंद हो जाता था। इससे रूट डायवर्जन भी हटा दिया जाता था लेकिन इस बार अधिकारियों ने अग्रिम आदेशों तक डायवर्जन लागू किया है। अगर सोमवार शाम तक कांवड़ियों का आना जाना बंद हो जाएगा तो यह डायवर्जन हटाया भी जा सकता है। अन्यथा डायवर्जन कांवड़ियों की संख्या के अनुसार नौ अगस्त तक लागू रहेगा।
इस तरह रहेगा रूट डायवर्जन
कादरचौक-कादरगंज होकर जाएंगे एटा-कासगंज के वाहन
एटा-कासगंज जाने वाले का रूट उझानी कछला होते हुए है लेकिन डायवर्जन के अनुसार रोडवेज बसें शहर में जालंधरी सराय चौराहे से शेखूपुर, कादरचौक, कादरगंज होते हुए निकल रहीं हैं लेकिन निजी वाहन औरबड़े वाहन बिसौली, सहसवान, गुन्नौर होते हुए जाएंगे।
विज्ञापन
शहर से होकर नहीं गुजरेंगे मुरादाबाद-चंदौसी के वाहन
मुरादाबाद-चंदौसी रूट पर कांवड़ियों की भीड़भाड़ नहीं है। मुरादाबाद चंदौसी आने-जाने वाली रोडवेज बसें खेड़ा नवादा, दातागंज तिराहा होते हुए स्टैंड जा रहीं हैं लेकिन बड़े वाहन बदायूं शहर से होते हुए दूसरे जिला नहीं जा रहे हैं। उन्हें बरेली जाने के लिए वजीरगंज आंवला होते गुजरना पड़ेगा। फर्रुखाबाद शाहजहांपुर जाने को बरेली की ओर फरीदपुर होते हुए जा सकते हैं। बाकी कासगंज एटा के लिए सहसवान गुन्नौर से जा सकते हैं।
दातागंज जैतीपुर होकर जाएंगे वाहन फर्रुखाबाद-शाहजहांपुर
परिवहन निगम के अनुसार बदायूं से फर्रुखाबाद और शाहजहांपुर का आवागमन कम होता है। लेकिन निजी व बड़े वाहनों के लिए बरेली के फरीदपुर होते दातागंज, जैतीपुर से फर्रुखाबाद व शाहजहांपुर जा सकते हैं।
आंवला-अलीगंज होकर बरेली जाएंगे वाहन
कांवड़ यात्रा के दौरान बरेली-मथुरा हाईवे बंद होने से वाहनों के रूट आंवला-अलीगंज कर दिया गया है। इसके तहत रोडवेज बसें वजीरगंज, आंवला, अलीगंज, गैनी, लाल फाटक होकर जा रहीं हैं। बड़े वाहन भी इधर से जा रहे हैं। एटा-कासगंज के वाहन गुन्नौर सहसवान बिसौली वजीरगंज होकर आंवला की ओर पहुंचेंगे।