फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Even sunlight could not provide relief, cold wind made the condition miserable

Budaun News: धूप भी नहीं दे सकी राहत, सर्द हवा ने हाल किया बेहाल

Sat, 13 Jan 2024 02:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jan 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
Even sunlight could not provide relief, cold wind made the condition miserable
शुक्रवार सुबह को छाया कोहरा। संवाद
बदायूं। शुक्रवार का दिन अब तक का सबसे ठंडा दिन माना जा रहा है। न्यूनतम तापमान 7.4 तक लुढ़क जाने के कारण ठंड ने लोगों का बुरा हाल कर दिया। हालांकि दोपहर में धूप निकली लेकिन ठंड से राहत नहीं मिल पाई। रात में शीतलहर चलने के कारण गलन का अहसास होता रहा। आने वाले दिनों में तापमान में आंशिक बढ़ोतरी के आसार हैं लेकिन ठंड से निजात नहीं मिलने वाली।
विज्ञापन


जनवरी की शुरुआत से ठंड रोजाना अपने ही रिकॉर्ड तोड़ रही है। बीच में कुछ दिन धूप निकली तो राहत मिली लेकिन सर्दी कम नहीं हुई। बुधवार को सुबह काफी कोहरा था लेकिन सुबह करीब 10 बजे धूप निकल आई। बृहस्पतिवार को सुबह कोहरा तो दिन में बादल छाए रहे।
विज्ञापन

ऐसे में शीतलहर का एहसास लोगों की मुश्किल बढ़ाए रहा। बृहस्पतिवार को अधिकतम पारा लुढ़ककर 18.9 डिग्री और न्यूनतम पारा 7.7 डिग्री पर आ गया लेकिन शुक्रवार को न्यूनतम पारा और लुढ़क गया। शुक्रवार को यह 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस रहा। दोपहर में धूप तो निकली लेकिन ठंड हवा के सामने बेअसर दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिन में ही शीतलहर गलन का अहसास कराती रही और रात होते-होते तक तो सर्दी से हालत ही खराब हो गई। मौसम वैज्ञानिक डॉ. आलोक सागर गौतम के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में आंशिक बढ़ोतरी के आसार नजर आ रहे है लेकिन सर्दी कम नहीं होगी। अभी करीब एक से डेढ़ सप्ताह तक सर्दी छक्के छुड़ाती रहेगी। इसके बाद मौसम में परिवर्तन होने लगेगा।

-
तारीख अधिकतम न्यूनतम
12 जनवरी 19.5 7.4
11 जनवरी 18.9 7.7

10 जनवरी 20.5 9.1
नौ जनवरी 17.3 10.0
आठ जनवरी 21.1 8.6
सात जनवरी 20.4 9.1
छह जनवरी 19.9 9.9
-
गर्म कपड़ों की बढ़ गई मांग
अब जब सर्दी चरम पर है तो लोग और ज्यादा गर्म कपड़े खरीद रहे हैं। ऐसे में न केवल बाजारों में कपड़ों की दुकानों पर भीड़ नजर आ रही है बल्कि पटरियों पर कपड़े बेचने वालों की अस्थायी दुकानें भी गुलजार हैं। छह सड़का, घंटाघर, छोटी जियारत रोड पर तमाम दुकानदारों ने अस्थायी दुकानें सजा ली है, जहां गर्म कपड़ों की खरीदारी की जा रही है। मध्यमवर्गीय लोगों की जेब के मुताबिक यह कपड़े दुकानों पर मिलने वाले कपड़ों की अपेक्षा सस्ते भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed