{"_id":"673bb235fd908ec1c50cee74","slug":"even-after-five-days-the-police-did-not-catch-the-accused-husband-badaun-news-c-123-1-bdn1007-129593-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: पांच दिन बाद भी हत्यारोपी पति पुलिस के नहीं लगा हत्थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: पांच दिन बाद भी हत्यारोपी पति पुलिस के नहीं लगा हत्थे
Tue, 19 Nov 2024 03:01 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Tue, 19 Nov 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
बदायूं। सदर कोतवाली क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के बाद पत्नी की गला रेतकर हत्या करने वाला पति पांच दिन बाद भी पुलिस के हाथ नहीं लगा है। आरोपी के दिल्ली भाग जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है।
शहर के मोहल्ला शिवपुरम गली नंबर चार में अधिवक्ता शिशुपाल सिंह चौहान के घर में किराये पर रहने वाले मूसाझाग क्षेत्र के गांव मझारा निवासी अमित सिंह ने बुधवार की रात अपनी पत्नी श्वेता उर्फ शिखा की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी थी। विवाहिता के पिता चंद्रपाल की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति अमित, ससुर सुरेश और सास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। लेकिन घटना के बाद पांच दिन भी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। हालांकि पुलिस ने कई स्थानों पर उन्हें पकड़ने के लिए दबिश दी है, लेकिन वह हाथ नहीं आए। बताया जा रहा है कि आरोपी दिल्ली निकल गया है। सीओ सिटी संजीव कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।