फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Even after a year, PM Surya Ghar Yojana could not achieve the target

Budaun News: साल भर बाद भी लक्ष्य पूरा नहीं कर सकी पीएम सूर्य घर योजना

Sun, 23 Feb 2025 11:35 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Even after a year, PM Surya Ghar Yojana could not achieve the target
सोलर पैनल। - फोटो : सोलर पैनल।
बदायूं। पीएम सूर्य घर योजना को एक साल पूरा हो गया, बावजूद इसके आपेक्षित नतीजे सामने नहीं आए। जिले में योजना के तहत दस हजार सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य था। साल भर में 45 हजार आवेदन आए, लेकिन 150 घरों में ही सोलर पैनल लग पाए।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने फरवरी 2024 में पीएम सौर ऊर्जा योजना का शुभारंभ किया था। इसके तहत जिले में दस हजार घरों में सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य सरकारी विभागों को दिया गया था। योजना पर बड़ी छूट दिए जाने के बावजूद विभाग साल भर में भी लक्ष्य प्राप्त नहीं कर सके।
विज्ञापन



जिले में बनाए गए हैं 12 वेंडर
पीएम सूर्य घर योजना के लिए जिले में 12 वेंडर बनाए गए हैं। इन वेंडरों के जरिए भी सोलर पैनल लगवाए जा सकते हैं। शुरू में काफी समय तक वेंडर न बन पाने के कारण भी इस योजना में जिला काफी पिछड़ा। अब वेंडरों के माध्यम से लोगों को सोलर पैनल लगवाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। सरकार इसके लिए बैंकों से लोन भी दिलवा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वेंडर बोले- बैंक लोन में आ रही परेशानी

वेंडर मंथन गुप्ता, अचल सक्सेना, नरेश वर्मा और सार्थक रस्तोगी ने बताया कि लोग सोलर पैनल लगवाना चाह रहे हैं, लेकिन बैंकों की तरफ से दिक्कत आ रही है। बैंक लोन देने में आनाकानी कर रहे हैं। वेंडरों ने बताया कि विभाग में रजिस्ट्रेशन कराने के बाद उन्हें जनसमर्थ पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना होता है। वेंडर ने उस पर भी रजिस्ट्रेशन करा लिया, लेकिन उसकी अभी जिला स्तर पर ब्रांच नहीं खुल सकी है। इस कारण लोन नहीं हो पा रहे हैं। बैंक सोलर पैनल पर तीन किलोवॉट तक 9.85 प्रतिशत ब्याज पर ऋण दे रही है।



ऐसे करें आवेदन
अगर आप सूर्य घर योजना के तहत आवेदन करना चाहते हैं तो सबसे पहले पोर्टल pmsuryaghar.gov.in पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। यहां से राज्य के बिजली बोर्ड कंपनी का चुनाव करना होगा। उपभोक्ताओं को बिजली कनेक्शन संख्या, मोबाइल नंबर व ईमेल दर्ज करना होगा। इसके बाद वह रूफ टॉप सोलर के लिए आवेदन कर सकते हैं।





ये मिलेगी सब्सिडी
संयंत्र क्षमता केंद्रानुदान
राज्यांश
कुल अनुदान कुल खर्च
01 किलोवॉट
30000
15000
45000 60000
02 किलोवॉट
60000
30000
90000 1,20,000
03 किलोवॉट
78000
30000
108000 1,80,000
04 किलोवॉट
78000
30000
108000 2,40,000



शुरू में वेंडर नहीं हो सके थे। अब जिले में 12 वेंडर बना दिए गए हैं। तेजी से आवेदन हो रहे हैं। संख्या भी बढ़ रही है। सभी विभागों को लक्ष्य देकर ज्यादा से ज्यादा सोलर पैनल लगवाने को कहा गया है।- आरडी गौतम, पीडी, नेडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed