फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Even after a month the tender process could not be completed, work stuck

Budaun News: एक माह बाद भी टेंडर प्रक्रिया नहीं हो पाई पूरी, काम अटका

Wed, 02 Jul 2025 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Even after a month the tender process could not be completed, work stuck
राजेंद्र सिंह यादव।
बदायूं। लोक निर्माण विभाग की लचर व्यवस्था से बुधवाई-करौलिया मार्ग के चौड़ीकरण का काम अब तक शुरू नहीं हो सका है। इसके लिए एक महीने पहले बजट जारी कर दिया गया था। फिर भी विभाग ने टेंडर प्रक्रिया पूरी नहीं की। इससे लोगों को बारिश में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन


बुधवाई से मल्लाहपुर होते हुए करौलिया तक जाने वाला 11 किलोमीटर का मार्ग पहले से उखड़ा है। बरसात के दौरान इसकी स्थिति और खराब हो गई है। रोड पर गहरे गहरे गड्ढे हो गए हैं। इधर से लोगों का चलना मुश्किल हो रहा है। सबसे अधिक दिक्कत वाहन चालकों हो रही है। इसको देखते हुए ग्रामीणों ने इस मार्ग के निर्माण के लिए जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से मांग की थी।
विज्ञापन

ग्रामीणों की मांग पर लोक निर्माण विभाग ने अक्तूबर माह में निर्माण के लिए 17.82 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था। प्रस्ताव पर शासन ने स्वीकृति मिल गई। निर्माण शुरू कराने के लिए 2.50 करोड़ रुपये की पहली किस्त करीब एक महीने पहले जारी कर दी गई। धनराशि मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग की ओर से टेंडर प्रक्रिया अब तक शुरू नहीं कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

----

बोले ग्रामीण
बरसात में ग्रामीणों को होगी परेशानी
- बुधवाई, मल्लाहपुर होते हुए करौलिया मार्ग में जगह- जगह गड्ढे हैं। इस रास्ते में जो गांव पड़ते हैं, उसमें सीसी रोड बनाई जानी है। बरसात शुरू हो गई और निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। इससे ग्रामीणों को परेशानी होगी। - राजेंद्र सिंह यादव, मल्लाहपुर

----
चौड़ीकरण का कार्य पूरा हो तो समस्या से मिले निजात
- 11 किलोमीटर सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। अब विभाग लापरवाही कर रहा है। इससे निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है। विभाग के अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर जल्द निर्माण कराने की मांग की है। - ग्रीश सिंह, करौलिया



कोट,
- विभाग की ओर से टेंडर प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही इस मार्ग के चौड़ीकरण व तीनों गांवों में करीब पांच मीटर की सीसी रोड का निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। - नरेश पाल सिंह, अधिशासी अभियंता द्वितीय, लोक निर्माण विभाग

राजेंद्र सिंह यादव।

राजेंद्र सिंह यादव।

राजेंद्र सिंह यादव।

राजेंद्र सिंह यादव।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed