फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Even after 48 hours of the storm, Wazirganj and Binawar are in the dark

Budaun News: आंधी आने के 48 घंटे बाद भी वजीरगंज और बिनावर अंधेरे में

Sat, 22 Jun 2024 01:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
Even after 48 hours of the storm, Wazirganj and Binawar are in the dark
बदायूं। आंधी के 48 घंटे बाद भी जिले की बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं हो सकी। अभियंताओं के दावे हवा-हवाई साबित हुए, जिसमें कहा गया था कि फॉल्ट होने पर अधिकतम 24 घंटे में आपूर्ति बहाल कर दी जाती है। वजीरगंज, बिनावर के दो गांवों में बिजली अब भी गुल है। तीन हजार से अधिक आबादी अंधेरे में है। मुजरिया में भी आपूर्ति प्रभावित है।
विज्ञापन

वजीरगंज सब स्टेशन के गांव सिरौरिया में 48 घंटे से अंधेरा छाया है। बिजली ठप होने से सबमर्सिबल पंप नहीं चल सके। पानी के लिए लोग एक एक किलोमीटर दूर तक जा रहे हैं। गांव के अमित कुमार ने बताया कि उनकी धान की पौध सूखने की कगार पर है। बिजली कब आएगी। पता करने के लिए फोन किया तो जेई और लाइन मैन ने कॉल रिसीव नहीं की। गांव के एक हजार से अधिक लोग गर्मी में परेशान हैं।
विज्ञापन

बिनावर क्षेत्र के टिटौली गांव में तीसरे दिन भी बिजली नहीं आई। सौ से अधिक घरों में अंधेरा छाया है। गांव सौरभ सिंह ने कहा कि पूरी रात गर्मी में बच्चे सो नहीं पाए। जेई को फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं की। लाइनमैन से बातचीत की तो उन्होंने कहा कि उनके हाथ में कुछ नहीं है। लाइन मैन ने बताया कि मुख्य लाइन के खंभे टूटे हैं। खंभे आने पर लाइन ठीक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर व देहात के कई इलाकों में आज दो घंटे नहीं मिलेगी बिजली
बदायूं। बिजली लाइनों की मरम्मत के लिए शनिवार को सुबह 9:00 से 11:00 तक आपूर्ति ठप रहेगी। जिला न्यायालय की 33 केवी लाइन ठीक की जाएगी। पनवड़िया, कचहरी, कार्यशाला, ढाक की जियारत, दातागंज ग्रामीण, बिनावर, समरेर, करौलिया एवं नवादा ओल्ड स्थित सब स्टेशन से निकलने वाले टाउन वन और टाउन टू फीडर पर आपूर्ति नहीं मिल सकेगी।
नवादा स्थित अधिशासी अभियंता संजीव कुमार ने बताया कि शहर में कलक्ट्रेट, थाना सिविल लाइंस, चित्रांश नगर, गांधीनगर, सम्राट अशोक नगर, आवास विकास, नगला शर्की, शिव कॉलोनी, मालगोदाम रोड, प्रगति विहार, मधुबन कॉलोनी, मिशन कंपाउंड, जवाहरपुरी, पटियाली साराय, महिला अस्पताल, मंडी समिति, छह सड़का चौराहा, डीएम आवास मार्ग, आरिफपुर नवादा, खेड़ाबुजुर्ग, कृष्णा कॉलोनी की आपूर्ति ठप रहेगी। ग्रामीण क्षेत्र में इसलामगंज टाउन, डोरी नरोत्तमपुर, रूपानगर सूरजपुर पड़उआ, तालगांव, मुजाहिदपुर क्षेत्र में भी आपूर्ति बंद रहेगी। संवाद

शनिवार सुबह नौ बजे से 11 बजे तक आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इस दौरान 33 केवी लाइन का मरम्मत कार्य चलेगा। इससे शहर के विद्युत उपकेंद्र समेत ग्रामीण क्षेत्र के उपकेंद्र भी प्रभावित रहेंगे। आंधी से क्षतिग्रस्त लाइनों को ठीक कराने का काम चल रहा है।- संजीव कुमार, एक्सईएन प्रथम विद्युत निगम


वनबेहटा में ट्रांसफार्मर फुंका, गर्मी से लोग बेहाल
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव वनबेहटा में मढ़ी मंदिर के पास लगा 25 केवीए ट्रांसफार्मर तीन दिन पहले ओवरलोड के कारण फुंक गया। आधे गांव की आपूर्ति ठप चल रही है। ग्रामीणों का भीषण गर्मी में बुरा हाल है। सूचना देने के बाद भी विभाग ने फुंका ट्रांसफार्मर नहीं लगाया है। लोग रात को चैन की नींद नहीं ले पा रहे हैं। वहीं पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। गांव के लोगों ने डीएम से अधिक क्षमता का ट्रांसफार्मर शीघ्र लगवाए जाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed