{"_id":"65f5e5105375a09c8f0b2612","slug":"evaluation-started-8112-copies-were-checked-on-the-first-day-badaun-news-c-123-1-sbly1001-115301-2024-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: मूल्यांकन शुरू, पहले दिन जांची गईं 8112 कॉपियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: मूल्यांकन शुरू, पहले दिन जांची गईं 8112 कॉपियां
विज्ञापन
एसके इंटर कॉलेज में उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करते परीक्षक। संवाद
बदायूं। यूपी बोर्ड की परीक्षा खत्म होने के बाद में अब उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शनिवार से शुरू हो गया। पहले दिन 8112 उत्तर पुस्तिकाएं जांची गईं।
बोर्ड कार्यालय के निर्देश पर शनिवार को उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू हो गया। पहले दिन हाईस्कूल की श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज में 2557, इस्लामिया इंटर कॉलेज में 3229 कापी चेक हुईं, जबकि इंटरमीडिएट की राजकीय इंटर कॉलेज में 626 और राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में 1700 उत्तर पुस्तिकाएं चेक की गईं।
पहले दिन समय से नहीं पहुंचे परीक्षक
- बोर्ड ने मूल्यांकन केंद्रों पर मोबाइल व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने पर पूरी तरह से रोक लगा रखी है। इसके बावजूद परीक्षक मोबाइल फोन लेकर पहुंचे। केंद्र प्रभारी ने उनके मोबाइल फोन जमा करा लिए। कुछ परीक्षकों ने मोबाइल फोन साइलेंट करके रख लिए। पहले दिन उत्तर पुस्तिकाएं जांचने के लिए परीक्षक समय से नहीं पहुंचे। डीआईओएस डॉ. प्रवेश कुमार ने बताया कि परीक्षकों को 10 बजे पहुंचना था, लेकिन वे 11 बजे के बाद ही पहुंचने शुरू हुए। इसकी वजह से पहले दिन 8112 कॉपियां ही चेक हो सकीं।
स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी चेक हुईं कॉपी
- बोर्ड कार्यालय ने इस बार मूल्यांकन केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी नियुक्ति किए हैं। उनकी निगरानी में पहले दिन उत्तर पुस्तिकाएं चेक की गईं। जीआईसी में विकास दीप, जीजीआईसी में दिनेश कुमार यादव, इस्लामिया में संजीव कुमार, श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज में साहब लाल यादव को बतौर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किया गया है।