{"_id":"67cf300b74c3e749b0083055","slug":"evaluation-of-up-board-copies-will-start-from-19th-badaun-news-c-123-1-sbly1018-135483-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: 19 से शुरू होगा यूपी बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: 19 से शुरू होगा यूपी बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन
विज्ञापन
बदायूं। जिले में यूपी बोर्ड की उत्तरपुस्तिकाओं की जांच के लिए चार मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 19 मार्च से उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की जाएगी। कॉपी जांचने के लिए 850 शिक्षकों की लिस्ट बोर्ड को भेजी गई है।
जिले में 24 फरवरी से यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं चल रहीं हैं। परीक्षा 12 मार्च को समाप्त हो जाएगी। इसके बाद उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू होगा। जिले में इसके लिए चार मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। इसमें शहर के राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज व हाफिज सिद्दीकी इस्लामिया इंटर कॉलेज को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। अभी केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाओं का एलाॅटमेंट नहीं हुआ है।
माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 19 मार्च से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की बात कही है। इसको लेकर डीआईओएस कार्यालय तैयारी में जुट गया है। मूल्यांकन में करीब 850 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जाएगी। इसमें परीक्षक व डिप्टी हेड भी शामिल हैं। विषयवार ड्यूटी लगेगी। इसकी लिस्ट बोर्ड में भेज दी गई है।
विज्ञापन
19 मार्च से मूल्यांकन की तैयारी है। परीक्षक और डिप्टी हेड की ड्यूटी लगाई जाएगी। पहले दिन मूल्यांकन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद मूल्यांकन का कार्य शुरू किया जाएगा।- डॉ. प्रवेश कुमार, डीआईओएस