{"_id":"657c9e4e99a279b00a0408b4","slug":"entered-the-house-beat-up-the-woman-threw-the-children-badaun-news-c-123-1-sbly1035-9782-2023-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: घर में घुसकर महिला की पिटाई, बच्चों को फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: घर में घुसकर महिला की पिटाई, बच्चों को फेंका
विज्ञापन
उझानी। घूरा बेचने से इनकार करने पर गुस्साए दंपती ने पड़ोसी के घर में घुसकर उसकी पत्नी की लोहे की रॉड से पिटाई कर दी। उसके दोनों बच्चों को छीनकर फेंक दिया। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर जेल से पैरोल पर छूटे सेठपाल और उसकी पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
घटना करीब दो महीने पहले की है। कोतवाली क्षेत्र के गांव नसरूल्लापुर निवासी मनोज कुमार औरैया जिले में अपर जिला जज की कार पर ड्राइवर हैं। गांव में उनकी पत्नी किरन देवी रहती हैं। आरोप है कि चार अक्तूबर को गांव के ही सेठपाल ने किरन पर घर का घूरा उसे बेचने के लए दबाव डाला।
आरोप है कि किरन के मना करने पर सेठपाल और उसकी पत्नी माया देवी उसके घर पर पहुंचे। दोनों ने किरन की लोहे की रॉड से पिटाई कर दी। साथ ही उसके दोनों बच्चों को छीनकर सेठपाल ने फेंक दिया। साथ ही सेठपाल उसका मोबाइल भी छीनकर ले गया।
विज्ञापन
पिटाई से घायल किरन ने कोतवाली पुलिस से शिकायत की। कार्रवाई नहीं होने पर उसने पुलिस अफसरों से भी गुहार लगाई। कहीं से भी उसे राहत नहीं मिली तो उसने विशेष न्यायाधीश डकैती कोर्ट में गुहार लगाई। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।