फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Entered the house and looted cash and jewellery at gunpoint

Budaun News: घर में घुसकर तमंचे के बल नकदी व जेवर की लूटपाट

Tue, 29 Jul 2025 01:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Entered the house and looted cash and jewellery at gunpoint
कादरचौक के बमनौसी में चोरी की घटना के बाद अलमारी का बिखरा पड़ा सामान।संवाद
बदायूं। कादरचौक थानाक्षेत्र के गांव बमनौसी में रविवार रात घर में घुसे दो बदमाशों ने लूटपाट की। बदमाश ने एक महिला को तमंचा के बल पर बंधक बनाया और 20 हजार की नकदी समेत जेवर लूट ले गए। पुलिस की जांच में घटना संदिग्ध निकली है। पीड़ित ने गांव के ही एक ग्रामीण को पहचाने का दावा किया है।
विज्ञापन

कादरचौक थानाक्षेत्र के गांव बमनौसी निवासी सुरेश ने पुलिस को बताया कि रविवार रात उनके घर में बदमाश घुस आए। उस दौरान वह खेत पर धान फसल की रखवाली करने गए थे। घर पर उनकी पुत्रवधू रजनी व परिवार के अन्य सदस्य थे। बदमाशों के घर में घुसते ही उनकी पुत्रवधू रजनी पर तमंचा तान दिया। इससे वह डर गई। बदमाशों ने मुंह पर कपड़ा बांधकर उसे कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद बदमाश घर से सोने के कुंडल, चांदी के खडुआ, पाजेब व 20 हजार की नकदी लूट ले गए। बदमाशों के जाने के बाद उनकी पुत्रवधू ने किसी तरह मुंह पर बांधा कपड़ा खोला। इसके बाद शोर शराबा मचाकर परिजनों को बुलाया। चीख पुकार सुनकर मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। सोमवार को गांव पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पूछताछ में बताया कि उनकी पुत्रवधू ने एक बदमाश को पहचान लिया है। वह गांव का ही है, पुलिस ने जांच की। इससे पता चला कि आरोपी व पीड़ित की जमीन विवाद में रंजिश चल रही है। पुलिस ने घटना को संदिग्ध माना है। कादरचौक इंस्पेक्टर धनंजय सिंह ने बताया कि पीड़ित ने जिस पर आरोपी लगाए हैं। उसकी व पीड़ित की पुरानी रंजिश है। घटना संदिग्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed