फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Enlightened classes stand against corruption: Dr. Sun Pratap

भ्रष्टाचार के खिलाफ खड़ा हो प्रबुद्ध वर्ग: डॉ. सूर्य प्रताप

Tue, 09 May 2017 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं। Updated Tue, 09 May 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
Enlightened classes stand against corruption: Dr. Sun Pratap
महाराणा प्रताप - फोटो : अमर उजाला
जिले भर में मनाई गई महाराणा प्रताप की जयंती, हुए कई आयोजन
विज्ञापन

 जिले भर में महाराणा प्रताप की जयंती मनाई गई। महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट एवं क्षत्रिय महासभा की ओर से आयोजित महाराणा प्रताप जयंती समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व आईएएस डॉ. सूर्य प्रताप सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप राष्ट्र के स्वाभिमान के प्रतीक थे। सच्चे अर्थों में जननायक थे। उन्होंने कहा कि आज महिला शक्ति के उत्थान की आवश्यकता है। महिला शिक्षा पर समाज को बल देना चाहिए। समाज में व्याप्त कुरीतियों के विरुद्ध अभियान चलाने को समाज के प्रबुद्ध वर्ग को आगे आना होगा।            

डॉ. सिंह ने भ्रष्टाचार को बहुत बड़ी समस्या बताते हुए इसके समूल विनाश के लिए समाज के प्रबुद्ध लोगों से संघर्ष का आह्वान किया। क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अंगद सिंह ने कहा कि  संगठित समाज ही देश को गति प्रदान कर सकता है। संगठित रहकर ही समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर किया जा सकता है। दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह बब्बू, पूर्व विधायक अवनीश कुमार सिंह पप्पू भइया, विश्व हिंदू परिषद के मार्गदर्शक मंडल के सदस्य स्वामी दिव्यानंद महाराज, क्षत्रिय महासभा के प्रदेश महासचिव आलोक सिंह, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष श्याम पाल सिंह कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे । इससे पहले मालवीय आवास गृह पर हुए  कार्यक्रम में विनोद गुप्ता को भामाशाह सम्मान 2017 प्रदान किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए शिक्षक मनोज कुमार सिंह को, चिकित्सा के क्षेत्र में डॉ. अलंकार सोलंकी, डॉ. नितिन सिंह, सेवा के क्षेत्र में सतेंद्र सिंह एडवोकेट, सचिन सूर्यवंशी, वीरेंद्र जाटव, रक्षपाल सिंह एडवोकेट, आजाद सक्सेना, राजेश सक्सेना, जितेश एन लाल, ध्रुव देव गुप्ता, अमन शर्मा को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राकेश सिंह,  सुशील कुमार सिंह, धनपाल सिंह, वेदपाल सिंह, टीकम सिंह, राजपाल सिंह चौहान आदि मौजूद रहे। संचालन भूराज सिंह राजलायर ने किया। अध्यक्ष हरि प्रताप सिंह राठोड़  ने आभार जताया।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed