फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Engine wheel broke while cutting fodder, farmer died

चारा काटते समय इंजन का चक्कर टूटा, किसान की मौत

Mon, 17 Oct 2022 01:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 01:10 AM IST
विज्ञापन
Engine wheel broke while cutting fodder, farmer died
इंजन का व्हील फटने से उसके नजदीक में पड़े टुकड़े। संवाद - फोटो : BADAUN
सिलहरी (बदायूं)। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव सनाय में रविवार सुबह चारा काटने की मशीन चलाते समय इंजन का एक चक्का टूटकर निकल गया। इससे 60 वर्षीय किसान युधिष्ठिर की मौत हो गई। चक्का टूटकर कई टुकड़ों में बट गया। एक टुकड़ा ऊपर की ओर उछला, जिससे टिनशेड भी टूट गया। परिवार वालों की सूचना पर पुलिस ने किसान के शव का पोस्टमार्टम करा दिया है।
विज्ञापन

ग्राम सनाय निवासी युधिष्ठिर खेतीबाड़ी करके अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। रविवार सुबह करीब छह बजे युधिष्ठर घर में लगे दो चक्के के इंजन चलाकर चारा काटने से की मशीन से पुआल की कुटी कर रहे थे। परिवार वालों के मुताबिक उन्होंने कुटी करना शुरू ही किया, तभी अचानक इंजन का एक चक्का निकल गया। उसका एक टुकड़ा किसान के सिर में जा लगा, जिससे वह वहीं बेहोश होकर गिर गए। हादसे की आवाज सुनकर परिवार के लोग दौड़ पड़े। उन्होंने इंजन बंद किया और किसान को चारपाई पर लिटाया। उनके माथे पर गहरी चोट लगी थी।
विज्ञापन

चक्का का एक टुकड़ा उछलकर टिनशेड में जा लगा। परिवार वाले घायल किसान तुरंत जिला अस्पताल ले गए जहां से उन्हें बरेली रेफर कर दिया गया लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। वह शव को लेकर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने किसान के शव का पोस्टमार्टम कराया है।

मृतक युधिष्टर। संवाद

मृतक युधिष्टर। संवाद- फोटो : BADAUN

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed