{"_id":"690e447fa416af84990c36a8","slug":"encroachment-removed-with-jcb-in-sahaswan-badaun-news-c-123-1-bdn1010-150430-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: सहसवान में जेसीबी से हटाया गया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: सहसवान में जेसीबी से हटाया गया अतिक्रमण
विज्ञापन
सहसवान में अतिक्रमण हटवाती प्रशासनिक टीम। संवाद
सहसवान। अकबराबाद चौराहे पर बुधवार को अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया गया। एसडीएम सहसवान के निर्देश पर राजस्व विभाग और नगर पालिका की संयुक्त टीम ने जेसीबी की मदद से हाईवे के किनारे किए गए कब्जों को हटाया। कब्जे हटने से उम्मीद जगी है कि अब यहां जाम नहीं लगेगा। इस मौके पर पुलिस फोर्स भी मौजूद रहा।
बदायूं-मेरठ फोरलेन हाईवे पर स्थित अकबराबाद चौराहा नगर का व्यस्ततम स्थान है। यहां दिनभर डग्गामार वाहनों का जमाबाड़ा रहता है। इसके अलावा, ठेले-खोमचे वाले भी अवैध रूप से अतिक्रमण कर लेते हैं। इनकी वजह से यातायात बाधित होता है। जाम लगने की समस्या बनी रहती है। राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
लगातार मिल रहीं शिकायतों और जाम की स्थायी समस्या का संज्ञान लेते हुए एसडीएम सहसवान सांई आश्रित शाखमुरी ने नगर पालिका कर्मचारियों के साथ बैठक की। उन्होंने समस्या के स्थायी समाधान के लिए तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। एसडीएम के निर्देशों के बाद, नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार और ईओ डॉ.राजेश कुमार के नेतृत्व में राजस्व विभाग और नगर पालिका की टीम गठित की गई।
विज्ञापन
टीम ने अकबराबाद चौराहे पर पहुंचकर जेसीबी की सहायता से सभी अवैध कब्जों को हटाया। अभियान के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पर्याप्त पुलिस बल भी तैनात रहा। नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार ने बताया कि अतिक्रमण हटाओ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि नगर में किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।