फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Encroachment

गद्दी चौक से अतिक्रमण नहीं हटा सका प्रशासन, लोगों ने बैरंग लौटाया

Fri, 14 Feb 2020 01:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 01:58 AM IST
विज्ञापन
Encroachment
बदायूं। गद्दी चौक पर स्थित डॉ. आंबेडकर पार्क के पास कुछ लोगों ने पालिका की जमीन पर अतिक्रमण कर लिया है, जिसे हटवाने के लिए गुरुवार को सिटी मजिस्ट्रेट अमित कुमार, तहसीलदार रामनयन नगर पालिका की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जगह की नापजोख कराने के उपरांत अतिक्रमण वाली जगह को खाली करने के निर्देश दिए, लेकिन लोगों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। ऐसे में स्थानीय लोगों के दबाव में अधिकारियों को केवल नोटिस देकर बैरंग ही लौटना पड़ गया।
विज्ञापन

शासन ने शहर में स्थित पार्कों के सौंदर्यीकरण को लेकर धनराशि नगर पालिका प्रशासन को दी है।, जिसके बाद में नगर पालिका ने गद्दी चौक पर स्थित पार्क के सौंदर्यीकरण को लेकर पिछले दिनों मिट्टी का भराव डाला था। लेकिन पालिका को पता चला कि वहां पर कुछ लोगों ने अवैध तरीके से उसकी जमीन पर कब्जा कर लिया है। ऐसे में उसने जमीन को पार्क की जगह में शामिल करने का प्रस्ताव सिटी मजिस्ट्रेट के सामने रखा। जिसके बाद गुरुवार को सिटी मजिस्ट्रेट अमित कुमार और तहसीलदार रामनयन कानूनगो, लेखपाल के साथ में मौके पर पहुंचे। वहां पर पहुंचकर उन्होंने अपने सामने जमीन की नाप कराई और अभिलेखों की जांच की। इसके बाद में मौके पर जमीन अभिलेखों के मुताबिक कब्जायुक्त पायी गई तो सिटी मजिस्ट्रेट ने उसे तोड़ने के निर्देश दिए। इस पर स्थानीय लोग वहां एकत्र हो गए और उन्होंने कुछ वकीलों को भी बुलवा लिया। दबाव बढ़ता देख अधिकारी बैंरग वापस हो गए। वहीं सिटी मजिस्ट्रेट ने कब्जा धारकों को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

जगह को खाली करने के लिए तीन दिन का समय दिया गया है। तीन दिन के बाद में अगर उस जगह को खाली नहीं किया, तो अतिक्रमण को हटा दिया जाएगा।
- अमित कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed