{"_id":"579b6c444f1c1be21021e237","slug":"encourage-nutrition-monitor-136-sector-officers-will","type":"story","status":"publish","title_hn":"हौसला पोषण की निगरानी करेंगे 136 सेक्टर अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हौसला पोषण की निगरानी करेंगे 136 सेक्टर अधिकारी
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
Updated Fri, 29 Jul 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
क्षेत्र के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण करेंगे रिपोर्ट
34699 गर्भवती, 11633 अतिकुपोषितों को मिलेगा लाभ
जिले में दो अगस्त से योजना का किया जाएगा शुभारंभ
प्रदेश की गर्भवती महिलाओं को कुपोषण से बचाने और अतिकुपोषित बच्चों को कुपोषण से मुक्त कराने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से संचालित की जा रही हौसला पोषण योजना के क्रियान्वयन में जिला प्रशासन कोई कमी छोड़ना नहीं चाह रहा है। इसी चलते डीएम ने प्रत्येक न्याय पंचायत क्षेत्र में एक-एक सेक्टर अधिकारी को लगाया है, जो क्षेत्र के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण करके रिपोर्ट करेगा। दो अगस्त को शुरू हो रही इस योजना का पहले दिन से तेज मॉनीटरिंग की जाएगी। जिले के 136 न्याय पंचायत क्षेत्रों में 136 अधिकारी लगाए गए हैं।
हौसला पोषण योजना के तहत जिले की 34699 गर्भवती महिलाओं को एमडीएम मेन्यु के अनुसार पका हुआ भोजन मिलेगा। साथ ही फोलिक एसिड एवं आयरन की टेबलेट एवं एक मौसमी फल दिया जाएगा। सप्ताह में तीन बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार को 21 ग्राम सूखा हुआ दूध और 20 ग्राम देशी घी दिया जाएगा। वहीं सात माह से तीन वर्ष तक के 11633 अतिकुपोषित बच्चों को सेहतमंद बनाने के लिए गर्म खाना, 20 ग्राम देशी घी और एक मौसमी फल दिए जाने का तय किया गया है।
महिलाओं एवं बच्चों को पका हुआ यह भोजन दोपहर 12 से एक बजे तक दिया जाएगा। यह भोजन ग्राम प्रधान परिषदीय स्कूल या आंगनबाड़ी केंद्र में तैयार कराकर देगा। इसके लिए बर्तनों को खरीदा जाएगा। यह भोजन परिषदीय स्कूलों में कार्यरत रसोइया तैयार करेंगी, जिसके लिए उन लोगों को भुगतान किया जाएगा। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न हो इसलिए इसकी तैयारी पहले से ही की जा रही है। साथ ही दो अगस्त को तैयारियों के साथ वितरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
बर्तन और वॉल पेंटिंग की धनराशि शुरू
हौसला योजना का प्रचार करने के लिए केंद्रों पर वाल पेंटिंग कराई जाएगी, इसके लिए 250 रुपये प्रति केंद्र पर भेजे जाएंगे। वहीं खाना बनाने के लिए 1500 रुपये बर्तन खरीदने के लिए दिए जाएंगे। जिला कार्यक्रम अधिकारी के मुताबिक यह धनराशि भेजना शुरू कर दी गई है।
जिले में दो अगस्त को हौसला पोषण योजना के तहत गर्म भोजन वितरित किया जाएगा। इसकी तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। इसकी मॉनीटरिंग कराने के लिए 136 सेक्टर अधिकारी लगाए गए हैं, जिससे अधिकांश केंद्रों पर भोजन बनने के साथ उसकी रिपोर्ट भी शासन को उसी दिन भेज दी जाएगी।
-निर्मल शर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी