फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Employees are protesting, demanding a five-day banking system.

Budaun News: पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था की मांग को लेकर कर्मियों का प्रदर्शन

Wed, 28 Jan 2026 01:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Employees are protesting, demanding a five-day banking system.
एसबीआई और पीएनबी बैंक के मुख्य शाखा पर हड़ताल करते बैंककर्मी। स्त्रोत स्वंय
बदायूं। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर मंगलवार को जनपद के बैंक कर्मियों ने एकदिवसीय हड़ताल कर कार्य बहिष्कार किया। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया एवं पंजाब नेशनल बैंक की मुख्य शाखाओं सहित अन्य बैंकों में कामकाज पूरी तरह प्रभावित रहा। शाखाओं के बाहर बैंक अधिकारी और कर्मचारी एकजुट होकर नारेबाजी करते नजर आए और केंद्र सरकार से पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान बैंक कर्मियों ने कहा कि जिस प्रकार आरबीआई, एलआईसी, एनआईसी सहित अन्य प्रमुख वित्तीय संस्थानों में सप्ताह में पांच दिन कार्य प्रणाली लागू है, उसी तरह बैंकों में भी यह व्यवस्था तत्काल लागू की जानी चाहिए। कर्मचारियों का कहना था कि लंबे समय से इस मांग को लेकर संगठन और सरकार के बीच वार्ताएं चल रही हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस और कर्मचारियों के हित में फैसला नहीं हुआ, जिससे मजबूर होकर हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ा।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि लगातार बढ़ते कार्यभार और स्टाफ की कमी के चलते बैंक कर्मियों पर मानसिक और शारीरिक दबाव बढ़ रहा है। पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू होने से न केवल कर्मचारियों का कार्य संतुलन सुधरेगा, बल्कि बैंकिंग सेवाओं की गुणवत्ता भी बेहतर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हड़ताल के चलते बैंकों में नकद लेन-देन, पासबुक अपडेट, चेक क्लीयरेंस और अन्य नियमित सेवाएं बाधित रहीं, जिससे उपभोक्ताओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
प्रदर्शन में कर्मचारी संवर्ग से लल्ला बाबू, दिनेश कुमार, ओतपाल सिंह, संजय मलिक, मुकेश कुमार, अमित त्रिपाठी, विशाल बाबू सहित बड़ी संख्या में बैंककर्मी शामिल रहे। वहीं अखिल भारतीय पंजाब नेशनल बैंक के मंडल चेयरमैन मन्जर फरशोरी, सचिव अतुल कुमार, उपाध्यक्ष नितिन गंगवार, रोहित कुमार समेत अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।


बिसौैली में भी हड़ताल पर बैठे बैंक कर्मी
बिसौली। नगर में फाइव डे वर्किंग लागू करने की मांग को लेकर बैंक अधिकारी व कर्मचारी एक दिवसीय हड़ताल पर रहे। इससे बैंक ग्राहकों को परेशानी हुई। हड़ताल में सभी बैंकों के अधिकारी कर्मचारी शामिल रहे। स्टेट बैंक अधिकारी संघ के डीजीएस कुमार सुंदरम ने बताया कि बैंक कर्मियों की मुख्य मांग है कि सप्ताह में पांच कार्य दिवस लागू किए जाए। मौजूदा समय में सिर्फ दूसरे और चौथे शनिवार को अवकाश रहता है, जबकि अन्य शनिवार वर्किंग रहते हैं। यूनियन की मांग है कि सभी शनिवार अवकाश घोषित किया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed