{"_id":"639860576aa79d5c5e4adcfc","slug":"employee-of-horticulture-department-hanged-himself-to-death-in-budaun","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun: उद्यान विभाग के कर्मचारी ने फंदे से लटककर जान दी, बलिया जिले का रहने वाला था कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun: उद्यान विभाग के कर्मचारी ने फंदे से लटककर जान दी, बलिया जिले का रहने वाला था कर्मचारी
Tue, 13 Dec 2022 04:51 PM IST
अनुराग सक्सेना
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Tue, 13 Dec 2022 04:51 PM IST
सार
बलिया जिले के उभांव थाना क्षेत्र के गांव करीमगंज निवासी 50 वर्षीय सूबेदार प्रसाद उद्यान विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर तैनात थे। वह बिसौली स्थित उद्यान केंद्र पर ड्यूटी करते थे। उनका परिवार बलिया जिले में रहता है। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
सरकारी कर्मचारी ने की आत्महत्या
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिसौली कोतवाली क्षेत्र में उद्यान विभाग के 50 वर्षीय कर्मचारी सूबेदार प्रसाद ने फंदे से लटककर जान दे दी। कर्मचारी बिसौली में अकेला रहकर नौकरी कर रहा था। पुलिस ने मंगलवार को उसके शव का पोस्टमार्टम करा दिया। परिवार वाले शव को अपने घर बलिया ले गए हैं।
विज्ञापन
बलिया जिले के उभांव थाना क्षेत्र के गांव करीमगंज निवासी 50 वर्षीय सूबेदार प्रसाद उद्यान विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर तैनात थे। वह बिसौली स्थित उद्यान केंद्र पर ड्यूटी करते थे। उनका परिवार बलिया जिले में रहता है।
विज्ञापन
सोमवार शाम कुछ लोगों ने सूबेदार प्रसाद का शव फंदे से लटका देखा था। इस पर प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद बिसौली कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कर्मचारी के शव को फंदे से उतारकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया था, साथ ही कर्मचारी के परिवार वालों को इसकी सूचना दे दी।
विज्ञापन
मंगलवार को कर्मचारी के परिवार वाले पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। पुलिस ने दोपहर बाद कर्मचारी के शव का पोस्टमार्टम करा दिया। इसके बाद परिजन शव बलिया ले गए। कर्मचारी सूबेदार प्रसाद ने आत्महत्या क्यों की, अभी इसका पता नहीं चला है। इंस्पेक्टर विजेंद्र सिंह ने बताया कि कर्मचारी ने आत्महत्या की है। इसकी वजह क्या रही पुलिस इसकी छानबीन कर रही है।