{"_id":"6a5a8985b3be142d1a076e84","slug":"eligible-beneficiaries-should-receive-the-benefits-of-the-housing-scheme-cdo-badaun-news-c-123-1-bdn1037-168706-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"पात्रों को मिले आवास योजना का लाभ : सीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पात्रों को मिले आवास योजना का लाभ : सीडीओ
विज्ञापन
बदायूं। मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला ने विकास भवन सभागार में जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति, जिला पोषण समिति और आकांक्षात्मक विकास खंड की बैठकें कीं। सीडीओ ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्रों को आवास योजना का लाभ मिले और बंद मिले आंगनबाड़ी केंद्रों पर कार्रवाई करें।
सीडीओ ने निर्देश दिए कि जर्जर विद्यालयों का मूल्यांकन कार्य जल्द पूरा किया जाए। जिन विद्यालयों में चारों तरफ बाउंड्रीवाल, सौन्दर्यीकरण और बिजली का कार्य होना है, उसे प्राथमिकता में कराएं। बच्चों और उनके अभिभावकों के आधार सत्यापन का कार्य शीघ्र पूर्ण करें। उन्होंने स्कूल चलो अभियान की प्रगति की भी समीक्षा की।
जिला पोषण समिति की बैठक में सीडीओ ने कहा कि सुपरवाइजर और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता खाद्यान्न का वितरण समय से करें। केंद्रों पर बच्चों के वजन मापने के लिए वजन मशीन आदि की उपलब्ध कराएं। पिछले दिनों निरीक्षण में कई आंगनबाड़ी केंद्र बंद मिले। इस पर जिला कार्यक्रम अधिकारी को कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
लखपति दीदी कार्यक्रम की समीक्षा कर सीडीओ ने उपायुक्त एनआरएलएम को अधिक से अधिक स्वयं सहायता समूह की दीदियों को लाभ दिलाने के निर्देश दिए। आकांक्षात्मक विकास खंड की बैठक में बीडीओ को निरीक्षण करने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री आवास और मुख्यमंत्री आवास योजना की समीक्षा कर सीडीओ ने स्पष्ट किया कि लाभ केवल पात्रों को ही मिले।