फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Electricity worker living alone in Patiyali Sarai; mystery surrounds his death.

Budaun News: पटियाली सराय में अकेले रह रहा था बिजली कर्मी, मौत का रहस्य बरकरार

Fri, 05 Jun 2026 11:38 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Electricity worker living alone in Patiyali Sarai; mystery surrounds his death.
पोस्टमार्टम हाउस पर अमन की  पत्नी जेवा और ससुराल वाले संवाद
बदायूं। शहर के पटियाली सराय मोहल्ला में रहने वाले बिजली कर्मी अमन सिंह का शव बृहस्पतिवार को उसके घर के बेड पर मिला था। अमन की मौत कैसे हुई, इस बात का अब तक खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस इसे आत्महत्या का मामला होने का संकेत दे रही है। पुलिस पति, पत्नी के बीच आपसी मनमुटाव होने की भी बात बता रही है। वहीं अमन के शव का शुक्रवार को पोस्टमॉर्टम कराया गया।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि अमन सिंह का विवाह का वर्ष 2020 में शिवपुरम निवासी जेवा से हुआ था। पत्नी जेवा ने बताया कि वह अमन और बेटे आरव के साथ अपने मायके शिवपुरम में रहती है। अमन भी कुछ दिन पहले ही शिवपुरम से अपने घर पटियाली सराय आया था। एक हफ्ते पहले बेटे से बात करते हुए अमन ने अपनी बहन हेमा के घर कानपुर जाने की बात कही थी, लेकिन वह गया नहीं।
विज्ञापन

इसके बाद उसका शव उसके ही घर में बृहस्पतिवार को बेड पर पड़ा मिला था। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। एसपी सिटी अभिषेक सिंह का कहना है पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। परिजनों ने कोई शिकायती पत्र नहीं दिया है। जांच के अनुसार आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



बहन बोली- पत्नी के साथ नहीं रहने से था मानसिक दबाव में
अमन की बहन हेमा ने बताया कि अमन की पत्नी जेवा उसके साथ घर पर नहीं रहना चाहता थी। वह अपने मायके में बेटे आरव के साथ शादी के कुछ साल बाद ही चली गई थी। अमन अकेले रहने के कारण मानसिक तनाव में था। वह जेवा के साथ उसके घर शिवपुरम में भी रहने लगा था। आरोप है कि जेवा उसके साथ सही व्यवहार नहीं करती थी। परेशान होकर वह अपने ही घर पर अकेले रहने लगा था। आठ दिन पहले फोन पर अमन ने बताया था कि पत्नी घर आना नहीं चाहती है। इसके बाद उसको कई बार फोन किए, लेकिन कोई भी फोन का जवाब नहीं मिला।

पोस्टमार्टम हाउस पर अमन की  पत्नी जेवा और ससुराल वाले संवाद

पोस्टमार्टम हाउस पर अमन की  पत्नी जेवा और ससुराल वाले संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed