फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Electricity went off due to local fault, two lakh people faced problem

Budaun News: लोकल फॉल्ट से बिजली गुल, दो लाख लोगों ने झेला संकट

Mon, 29 Jul 2024 06:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Mon, 29 Jul 2024 06:00 AM IST
विज्ञापन
Electricity went off due to local fault, two lakh people faced problem
दबतोरी के लक्ष्मीपुर गांव में खराब ट्रांसफार्मर को लेकर प्रदर्शन करते लोग। संवाद
बदायूं। लोकल फॉल्ट के चलते रविवार को जिले में करीब दो लाख लोगों ने संकट झेला। शहर में भी कृष्णापुरी, महाराजनगर, मधुवन कॉलोनी में बिजली आपूर्ति गुल रही। जोगीपुरा में पूरे दिन ट्रिपिंग परेशान करती रही। रविवार को छुट्टी का दिन होने की वजह से ज्यादातर लोग घरों में ही थे। बिजली न आने से वह दिनभर पसीना बहाते रहे।
विज्ञापन

शहर की मधुबन कॉलोनी में तीन दिन से दिक्कत बनी हुई है। यहां बार-बार फॉल्ट हो रहे हैं। ट्रांसफार्मर की लीड के कनेक्टर जल जाने से रविवार को सुबह से शाम पांच बजे तक तीन बार बिजली गई। यहां 250 से अधिक उपभोक्ता प्रभावित हुए। कृष्णापुरी में ट्रांसफार्मर का केबल फुंक गया।
विज्ञापन

आवास विकास कॉलोनी के ए ब्लॉक में भी उपभोक्ताओं ने कटौती झेली। यहां दोपहर 12 से शाम पांच बजे तक बिजली नहीं आई। महाराज नगर कॉलोनी में भी बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। गुलड़िया सबस्टेशन के बेला फीडर में सुबह से शाम पांच बजे तक सिर्फ दो घंटे बिजली मिली। उपभोक्ताओं का कहना है कि इस फीडर के 10 गांवों में 200 से अधिक नलकूप बिजली न होने की वजह से चल नहीं पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बादशाहपुर में 15 दिनों से नहीं बदला गया ट्रांसफार्मर
बिल्सी/सैदपुर। तहसील क्षेत्र के गांव बादशाहपुर में 25 केवीए का ट्रांसफार्मर 15 दिनों से फुंका हुआ है। इस वजह से 50 से अधिक घरों की आपूर्ति ठप है। शिकायत के बाद भी ट्रांसफार्मर न बदले जाने को लेकर लोगों में आक्रोश है। जेई दिनेश कुमार ने बताया कि शीघ्र यहां 25 केवीए के स्थान पर 63 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा दिया जाएगा। वहीं, सैदपुर क्षेत्र के कई गांवों में भी बिजली का संकट बना हुआ है। दबतोरी क्षेत्र में भी कई गांवों में भी ट्रांसफार्मर फुंके हुए हैं। संवाद
----
रमजानपुर क्षेत्र को सिर्फ चार पांच घंटे मिल रही बिजली
रमजानपुर। असरासी उपकेंद्र से हो रही कटौती से एक दर्जन से अधिक गांव के हजारों लोग गर्मी से बेहाल हैं। रमजानपुर, मिढ़ौली, खितौलिया, कचौरा, सिसौरा, लोहाठेर, बादुल्लागंज, बेहटा डंबरनगर, मोहम्मदगंज, भमुईया, भदसिया, कटिन्ना बर्चऊ आदि गांव में चौबीस घंटे में तीन से चार घंटे बिजली मिल रही है। संवाद

--------

बिल्सी में चार घंटे ठप रही बिजली
बिल्सी। शनिवार की शाम नगर के बदायूं बस स्टैंड के निकट लगा 250 केवीए का ट्रांसफार्मर तकनीकी खराबी के कारण फुंक गया। जिसे रविवार की दोपहर को बदलकर लगा दिया गया। जिसे बदलने में करीब एक घंटे से अधिक का समय लगा और दोपहर तीन बजे से छह बजे तक हुई रोस्टिंग के कारण नगर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति करीब चार घंटे तक ठप रही। जिससे नगर के 30 हजार लोग इससे प्रभावित रहे। संवाद
--------
जिला अस्पताल की बिजली लाइन में फॉल्ट...चार घंटे मरीज हुए बेहाल
बदायूं। जिला अस्पताल की बिजली आपूर्ति रामभरोसे चल रही है। रविवार को करीब दस बजे बिजली लाइन में फॉल्ट हो गया। बिजली गुल होने से वार्डाें में भर्ती मरीज बेहाल होने लगे। करीब दो बजे आपूर्ति सुचारू हुई तब कहीं जाकर मरीज और तीमारदारों ने राहत की सांस ली। संवाद

दबतोरी में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
फोटो-18
सहसवान। भवानीपुर खल्ली गांव में लो-वोल्टेज की समस्या से लोग परेशान हैं। दबतोरी क्षेत्र में ट्रांसफार्मर बार-बार फुंकने से ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दबतोरी में ग्रामीणों ने रविवार को खराब ट्रांसफार्मर के पास खड़े होकर प्रदर्शन किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed