फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Electricity system collapses due to rain, seven lakh people affected

Budaun News: पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति के खिलाफ 10 दिन में चार्जशीट दाखिल

Fri, 13 Sep 2024 02:45 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Fri, 13 Sep 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
Electricity system collapses due to rain, seven lakh people affected
बदायूं। उझानी पुलिस ने 10 दिन के भीतर हत्यारोपी पति सरताज के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है। घटना 28 अगस्त की सुबह करीब चार बजे राजनगर कॉलोनी के पास हुई थी।
विज्ञापन

चार्जशीट में पति द्वारा पत्नी की चाकू से गला रेतकर हत्या करने के बाद पुलिस को गुमराह करने का जिक्र किया है। बताया है कि शक होने पर पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने हत्या करने की बात दोपहर तक स्वीकार कर ली थी। पुलिस ने उसी दिन घटना का खुलासा भी कर दिया था। विवेचना की कार्रवाई पूरी करने के साथ ही चार्जशीट न्यायालय भेजी गई है।
विज्ञापन

चार्जशीट में जिक्र किया है कि उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव मानकपुर निवासी सरताज पत्नी निदा के साथ दिल्ली में रहकर एक फैक्ट्री में जींस सिलने का काम करते थे। 27 अगस्त दिन सोमवार की रात करीब दस बजे सरताज पत्नी के साथ घर आने को दिल्ली से रोडवेज बस में सवार हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजनगर कॉलोनी के पास सुनसान जगह देखकर सरताज ने निदा को पकड़ कर जमीन पर गिरा दिया। इसके बाद उसका गला दबाया। मौत नहीं हुई तो उसने चाकू से निदा का गला रेत दिया। इसके बाद खुद के हाथों में चाकू मारे। इससे वह भी लहूलुहान हो गया। कपड़े फाड़कर वह घर पहुंचा और परिजन को लूट की घटना बताते हुए मौके पर पहुंचा।

सरताज ने पुलिस को बताया कि चार बदमाशों ने 40 हजार रुपये व निदा का मोबाइल छीन लिया। साथ ही विरोध करने पर निदा की हत्या कर दी। घटना के कुछ घंटों के बाद ही पुलिस ने राजफाश कर दिया था। सरताज ने अपने बयानों में बताया है कि निदा रोजाना उसे ताने मारती थी कि उससे एक बच्चा पैदा नहीं किया जा रहा। इसलिए उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed