फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Electricity supply was available for eight hours in the city and six hours in the countryside, tripping made life miserable

Budaun News: शहर में आठ तो देहात में छह घंटे मिली बिजली आपूर्ति, ट्रिपिंग ने किया बेहाल

Mon, 05 Aug 2024 01:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply was available for eight hours in the city and six hours in the countryside, tripping made life miserable
बिनावर सब स्टेशन पर धरना प्रदर्शन करते भाकियू पदा​धिकारी, संवाद
बदायूं। शहर में आठ तो देहात क्षेत्र में पूरे दिन में छह घंटे ही बिजली मिल सकी। ट्रिपिंग से लोग बेहाल रहे। लोकल फॉल्ट के चलते रविवार को जिले में करीब दो लाख लोगों ने संकट झेला। शहर में भी कृष्णापुरी, महाराजनगर, मधुवन कॉलोनी में बिजली आपूर्ति गुल रही। जोगीपुरा में पूरे दिन ट्रिपिंग से लोग परेशान रहे। रविवार को छुट्टी का दिन होने की वजह से ज्यादातर लोग घरों में ही थे। बिजली न आने से वह दिनभर पसीना बहाते रहे।
विज्ञापन


शहर की मधुबन कॉलोनी में तीन दिन से दिक्कत बनी हुई है। यहां बार-बार फॉल्ट हो रहे हैं। ट्रांसफार्मर की लीड के कनेक्टर जल जाने से रविवार सुबह से शाम पांच बजे तक तीन बार बिजली गई। यहां 250 से अधिक उपभोक्ता प्रभावित हुए। कृष्णापुरी में ट्रांसफार्मर का केबल फुंक गया।
विज्ञापन


आवास विकास कॉलोनी के ए ब्लॉक में भी उपभोक्ताओं ने कटौती झेली। यहां सुबह दस बजे से 12 बजे तक बिजली नहीं आई। महाराज नगर कॉलोनी में भी बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। गुलड़िया सबस्टेशन के बेला फीडर में सुबह से शाम पांच बजे तक सिर्फ दो घंटे बिजली मिली। उपभोक्ताओं का कहना है कि इस फीडर के 10 गांवों में 200 से अधिक नलकूप बिजली न होने की वजह से चल नहीं पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शासन के आदेश के हिसाब से ग्रामीण, तहसील व शहरी क्षेत्र में बिजली आपूर्ति करने का पावर कॉरपोरेशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष गोयल की ओर से दिया गया आदेश उसी दिन धराशायी हो गया। मुख्यमंत्री के निर्देश पर पावर कॉरपोरेशन के अध्यक्ष ने शुक्रवार को ही पूरी आपूर्ति देने का आदेश जारी किया था, लेकिन शनिवार को ही जिले में इसकी पोल खुल गई। रविवार को शहर में आइ तो देहात में छह घंटे ही बिजली आपूर्ति मिल सकी।


फोटो- 20
सात दिन से फुंका पड़ा है ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों ने अभियंता से की शिकायत
रहेडिया। गांव रहेडिया में सात दिन से ट्रांसफार्मर फुंका पड़ा है। कई बार कहने के बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदला जा सका। रविवार को सैकड़ों ग्रामीण विद्युत वितरण खंड़ बिसौली के अभियंता कार्यालय पर पहुंच गए। शिकायती पत्र देकर ट्रांसफार्मर बदलवाने के साथ ही लापरवाह कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की। आरोप है कि गांव में बरातघर के पास 25 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा है, जो सात दिन से फुंका पड़ा है। इससे 95 लोगों को बिजली आपूर्ति दी जा रही है। ग्रामीणों ने इसे जल्द ठीक कराने की गुहार लगाई है। संवाद


घर में घुसकर उपभोक्ताओं से अभद्रता करने वाले जेई का तबादला
सैदपुर। स्थानीय विद्युत वितरण खंड पर तैनात जेई रामस्वरूप का स्थानांतरण शासन ने शाहजहांपुर कर दिया है। एक सप्ताह पहले सैदपुर में मोहल्ला ख्वाजा चौक में चेकिंग के दौरान जेई ओर लोगों में बहस हुई थी। महिलाओं ने जेई पर अभद्र व्यवहार के आरोप लगाए थे, जबकि जेई ने सरकारी कार्य में बाधा और गलत व्यवहार करने की थाना वजीरगंज में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। ऐसे में जेई के खिलाफ लोग नगर पंचायत अध्यक्ष, थाना वजीरगंज और विधायक बिसौली के आवास गए थे। उन्होंने जेई हटवाने की मांग की थी। जेई के स्थानांतरण को लेकर तीन दिन पहले क्षेत्रीय विधायक आशुतोष मौर्या और नगर पंचायत अध्यक्ष अली खान लखनऊ गए थे। तब से वह वहीं पर रुके हुए थे।
सब स्टेशन सैदपुर पर रामस्वरुप जेई कई सालों से जमे हुए थे। कस्बे के उपभोक्ताओं से जमकर लूट की जा रही थी। चेकिंग के नाम पर घर में घुसकर कर्मचारी व अधिकारी अभद्रता करने पर उतारू हो गए थे। इसी को देखते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष और भाजपा कार्यकारणी के सदस्यों ने शिकायत करते हुए उनको हटाने की सिफारिश की। बिसौली विधायक आशुतोष मौर्या ने ऊर्जा मंत्री से मुलाकात करते हुए जेई को हटाने को कहा। शनिवार देर शाम उनका तबादला शाहजहांपुर किया गया है। संवाद



ओवरलोड के चलते लाइन फॉल्ट में जा रही हैं। इसके स्थायी निस्तारण को लेकर काम जारी है। जल्द ही बिजली समस्या से निजात मिल सकेगी। - संजीव कुमार, अधिशासी अभियंता, बिजली विद्युत खंड प्रथम





तेज हवा से ब्रेकडाउन, 30 हजार लोग रहे प्रभावित



- लोगों ने उलैया पॉवर स्टेशन से जोड़े जाने की उठाई मांग



संवाद न्यूज एजेंसी



बिल्सी। उझानी पावर स्टेशन से नगर क्षेत्र के बिजली उपकेंद्र को आ रही 33 केवीए लाइन में तेज हवा के कारण रविवार दोपहर ब्रेक डाउन में चली गई। नगर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति करीब 10 घंटे ठप रही। नगर के 30 हजार से अधिक लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा।



उझानी से बिल्सी उपकेंद्र को आ रही लाइन पेड़ों के बीच से होकर आ रही है, जो मामूली हवा के चलते ही ब्रेक डाउन में चली जाती है। रविवार दोपहर भी तेज हवा के कारण लाइन ब्रेक डाउन में चली गई। विभागीय टीम ने करीब 10 घंटों की मशक्कत के बाद फाॅल्ट को ठीक कर आपूर्ति शुरू कराई।



नगर के लोगों का कहना है कि उझानी और बिल्सी के मध्य आए दिन मुख्य लाइन में फॉल्ट होते रहते हैं। इससे नगर क्षेत्र की बिजली कई-कई घंटे तक बाधित रहती है। बावजूद इसके विद्युत निगम इसको गंभीरता से नहीं ले रहा। इधर, जेई दिनेश कुमार ने बताया कि सुबह नगर में कई जगह लाइन टूट गई। इसके बाद मुख्य लाइन पेड़ों के बीच होने के कारण हवा के चलते ही ब्रेक डाउन में चली गई। वहीं नगर के लोगों ने मेन लाइन को उझानी से हटाकर उलैया पॉवर स्टेशन से जुड़वाने की मांग विभागीय अधिकारियों से की है।



बिजली कटौती के विरोध में भाकियू ने दिया धरना
बिनावर। भाकियू ने रविवार को मासिक पंचायत के बाद बिजली कटौती के विरोध में धरना दिया। मासिक पंचायत सब स्टेशन बिनावर पर संपन्न हुई।
किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं को देखकर सब स्टेशन छोड़कर कर्मचारी भाग गए। सुरेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि धान की रोपाई और सिंचाई न होने के कारण किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है। बिजली निगम ने किसानों की तरफ अब तक ध्यान नहीं दिया है। बिजली 18 घंटे शेड्यूल के हिसाब से मिलनी चाहिए, जो करीब 2 घंटे या 3 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। अगर यही हाल रहा तो इस बार किसान लाखों के नुकसान में चले जाएंगे।



तहसील अध्यक्ष अर्जुन सिंह ने कहा कि बिनावर सब स्टेशन पर बिजली व्यवस्था दुरुस्त की जाए, नहीं तो किसान यूनियन के कार्यकर्ता बिजली को लेकर जिला मुख्यालय पर नौ अगस्त को प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर अजय पाल सिंह, पप्पू सैफी, रमाशंकर शंखधार, राजेश सक्सेना, चौधरी सौदान सिंह, नरेंद्र सक्सेना आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed