फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Electricity supply to four villages stalled due to breaking of pillars, villagers upset

Budaun News: खंभे टूटने से चार गांवों की बिजली आपूर्ति ठप, ग्रामीण परेशान

Sun, 18 Jun 2023 01:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sun, 18 Jun 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply to four villages stalled due to breaking of pillars, villagers upset
अलापुर में गिरा पड़ा बिजली का पोल। संवाद
बदायूं/अलापुर। चार दिन पहले अलापुर क्षेत्र में तीन खंभे टूटने से चार गांवोंं की बिजली आपूर्ति ठप है। इससे भीषण गर्मी में हाहाकार मचा हुआ है। गांव वाले आपूर्ति बहाल करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन पावर कॉरपोरेशन के अधिकारी खंभे आने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

अलापुर विद्युत उपकेंद्र के चितौरा फीडर से गांव चितौरा, पतसा, सईदा और कुढ़ेली को बिजली आपूर्ति मिलती है। ग्रामीणों की मानें तो चार दिन पहले तेज हवा से चितौरा फीडर की लाइन के तीन खंभे गिर गए थे। इससे चारों गांवों की आपूर्ति ठप हो गई। 24 घंटे तक ग्रामीण खंभे लगने का इंतजार करते रहे, लेकिन बिजली नहीं आई तो उन्होंने अधिकारियों से शिकायत करनी शुरू की।
विज्ञापन

चार दिन से बिजली न आने के कारण हजारों ग्रामीण परेशान हैं। फसलों की सिंचाई भी नहीं हो पा रही है। फसलें सूख रहीं हैं। इलाके में पेयजल की समस्या खड़ी हो गई है। पावर कॉरपोरेशन के अधिकारियों का कहना है कि खंभों की डिमांड भेजी गई है। खंभे मिलने पर ही लाइन दुरुस्त की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, बिजली कटौती बढ़ती जा रही है। शनिवार को भी कई इलाकों में बिजली कटौती हुई। शहर की बात करें तो करीब दो घंटे की कटौती हो रही है। ये दो घंटे लोगों पर बहुत भारी गुजरते हैं। बेहद गर्मी की वजह से लोग परेशान हैं। खासकर बच्चों को ज्यादा दिक्कत हो रही है। ग्रामीण क्षेत्र की बात करें तो शुक्रवार रात करीब दो घंटे की कटौती कर दी गई। सुबह तड़के भी आपूर्ति बंद कर दी गई। कटौती के चलते पेयजल व्यवस्था भी बिगड़ रही है। सिंचाई न हो पाने से फसलें भी सूख रहीं हैं।
वर्जन-
- यह दैवीय आपदा का मामला है। इस संबंध में पहले लेखपाल जाकर सर्वे करेंगे। उसके आधार पर हमें जरूरी सामान मिलेगा। तभी आपूर्ति बहाल कराई जा सकेगी। - राजीव कुमार, जेई
------------
बिजली संबंधी शिकायत के लिए कंट्रोल रूम स्थापित
डीएम मनोज कुमार के आदेश पर बिजली कटौती समेत अन्य समस्याओं को देखते हुए कंट्रोल रूम बनाया गया है। कलक्ट्रेट के कक्ष संख्या 15 में बनाए गए कंट्रोल रूम में फोन नंबर 05832- 266054 और 7505389289 जारी किए गए हैं। इन पर बिजली के संबंध में कोई भी शिकायत की जा सकती है। लोगों की शिकायत का तुरंत समाधान कराया जाएगा।

-------------
फोटो---52
भकोड़ा में एक साल से टूटे पड़े हैं खंभे, जमीन पर रखा है ट्रांसफॉर्मर
कादरचौक। गर्मी बढ़ी है तो पावर कॉरपोरेशन की लापरवाही भी उजागर होने लगी है। क्षेत्र के गांव भकोड़ा में करीब एक साल से खंभे टूटे पड़े हैं। उसका ट्रांसफॉर्मर भी जमीन पर रखा हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार इससे 126 घरों की आपूर्ति ठप है। यह लोग लगातार शिकायतें करते आ रहे हैं लेकिन पावर कॉरपोरेशन ने नए खंभे लगवाने की जरूरत नहीं समझी जबकि गांव के दूसरे ट्रांसफॉर्मर को आपूर्ति लगातार मिल रही है। जो ट्रांसफॉर्मर जमीन पर रखा हुआ है। उसकी आपूर्ति ही काट दी गई है।

अलापुर में गिरा पड़ा बिजली का पोल। संवाद

अलापुर में गिरा पड़ा बिजली का पोल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed