{"_id":"6830c46a89bc3cdd280041c8","slug":"electricity-supply-has-been-disrupted-for-five-days-in-kadar-chowk-and-two-days-in-saidpur-badaun-news-c-123-1-bdn1010-139914-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: कादरचौक में पांच तो सैदपुर में दो दिन से बिजली सप्लाई ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: कादरचौक में पांच तो सैदपुर में दो दिन से बिजली सप्लाई ठप
विज्ञापन
बदायूं। कादरचौक में पांच दिन से तो सैदपुर क्षेत्र में दो दिन से बिजली आपूर्ति ठप है। ग्रामीण क्षेत्र के लोग बिजली न आने से परेशान हैं। सभी काम धंधे ठप हो गए हैं। मोबाइल भी चार्ज नहीं कर पा रहे हैं। गर्मी से बचने के लिए बगीचों में दिन बिता रहे हैं।
कादरचौक में पांच दिन पूर्व 250 केवीए का ट्रांसफॉर्मर फुंक गया था। उसे बदला गया तो दूसरा ट्रांसफार्मर फुंक गया। उसे बदला तो वह ओवरलोड हो गया। इसलिए कस्बे के कुछ हिस्सों की सप्लाई काटकर उसे कम लोड पर चालू किया गया। उसके एक घंटे बाद आंधी आ गई तो 33 केवी के सात खंभे टूट गए। इसलिए पूरे क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। पांच दिन से बिजली न मिलने के कारण जनता में आक्रोश है। इससे ऑनलाइन सेवाएं भी ठप हैं। ब्लाॅक में भी सभी काम प्रभावित रहे। लोग दूर-दूर से बाल्टियों से पानी भरकर ला रहे हैं। पशुओं के लिए भी पानी का संकट हो गया है।
सैदपुर में आंधी-बारिश की वजह से 18 गांव सहित कस्बा के सवा लाख की आबादी बिजली संकट से जूझ रही है। जेई संतोष कुमार कनौजिया ने बताया कि 33 केवी की लाइन पर पेड़ गिरने से फाल्ट हुआ है। संविदा कर्मियों के कार्य बहिष्कार की वजह से आपूर्ति अभी तक ठीक नहीं कराई जा सकी है।
विज्ञापन
--
शाम पांच से छह बजे तक ही ठीक होंगे कनेक्शन
शहर के उपकेंद्र के एसडीओ सुमित कुमार साहू ने बताया कि लोगों की शिकायत पर अक्सर लाइनमैन किसी भी समय पर फीडर बंद कर देते हैं। इस वजह से दूसरे उपभोक्ताओं को परेशानी होती है। उन्होंने बताया कि दिन भर में जितनी भी कनेक्शन से जुड़ी शिकायत आएंगी, उन्हें शाम पांच से छह बजे के बीच ठीक किया जाएगा।
--
आउटसोर्सिंग लाइनमैन का कार्य बहिष्कार खत्म
जिलेभर के आउटसोर्सिंग लाइनमैन अपनी मांगों को लेकर 72 घंटे से कार्य बहिष्कार पर थे। शुक्रवार रात कार्य बहिष्कार खत्म हो गया है। सभी लाइनमैन अब काम पर लौट आए हैं।