फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Electricity of eight villages will be disrupted for eight hours for five days.

Budaun News: पांच दिन तक आठ घंटे बाधित रहेगी आठ गांव की बिजली

Sun, 25 Feb 2024 11:54 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 25 Feb 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
Electricity of eight villages will be disrupted for eight hours for five days.
- गंगा एक्सप्रेस-वे के दोनों किनारों पर ऊंचे किए जाएंगें ट्रांसमिशन टावर
विज्ञापन

- 2500 उपभोक्ताओं को सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक नहीं मिलेगी बिजली
संवाद न्यूज एजेंसी
कुंवरगांव। गंगा एक्सप्रेस-वे के दोनों किनारों पर ट्रांसमिशन टावर ऊंचे किए जाने के कार्य के चलते सालारपुर ब्लॉक क्षेत्र के आठ गांव में अगले पांच तक सुबह 9 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इससे करीब 2500 उपभोक्ता प्रभावित रहेंगे।
मेरठ से प्रयागराज तक बन रहा गंगा एक्सप्रेस-वे कुंवरगांव थाना क्षेत्र के कई गांव से होकर गुजर रहा है। इमलिया गांव के नजदीक जो ट्रांसमिशन टावर लगे हैं। वह एक्सप्रेस-वे की ऊंचाई के हिसाब से काफी नीचे हैं। इनकी वजह से एक्सप्रेस-वे पर यातायात का संचालन काफी मुश्किल होगा। इस समस्या को देखते हुए अणानी ग्रुप ने दोनों ट्रांसमिशन टावर ऊंचे करने की तैयारी कर ली है। इसके तहत सोमवार से रोजाना सुबह 9 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक इमलिया फीडर पर शटडाउन रहेगा। इस शटडाउन के दौरान ही दोनों टावर ऊंचे किए जाएंगे।
विज्ञापन

बताते हैं कि इस इमलिया फीडर से कैली, इनायतगंज, दरावनगर, फकीराबाद, इमलिया, ओझा, लोचनपुर और भैंसामई आदि गांव जुड़े हैं। टावर ऊंचे करने के दौरान सभी आठ गांव में दिन में आठ घंटे बिजली ठप रहेगी। केवल ग्रामीणों को रात में ही आपूर्ति मिलेगी। इन आठ गांव में 2500 उपभोक्ता हैं। सभी उपभोक्ताओं को आठ दिन तक काफी परेशानी झेलनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------------
दिन में सिंचाई नहीं कर पाएंगें किसान
- इमलिया फीडर से जुड़े आठ गांव के किसानों को अगले पांच दिन काफी मुश्किल भरे होंगे। वह दिन में अपनी फसलों की सिंचाई नहीं कर पाएंगें। इस समय इलाके में गेहूं की फसल सबसे ज्यादा है और उसी में सिंचाई का काम चल रहा है। पांच दिन तक किसान केवल रात में ही सिंचाई कर पाएंगें।

------------
- गंगा एक्सप्रेस-वे के दोनों किनारों पर लगे ट्रांसमिशन टावर ऊंचे होंगे। इसके लिए शटडाउन लिया जाएगा। इससे आठ गांवों को शाम पांच बजे से अगली सुबह नौ बजे तक की आपूर्ति मिलेगी। - विकास कुमार, जेई विद्युत उपकेंद्र कुंवरगांव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed