{"_id":"6a4965b6323dd6124c008c12","slug":"electricity-load-of-thousands-of-consumers-increased-by-up-to-three-kilowatts-badaun-news-c-123-1-bdn1037-167713-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: हजारों उपभोक्ताओं का विद्युत भार तीन किलोवाट तक बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: हजारों उपभोक्ताओं का विद्युत भार तीन किलोवाट तक बढ़ा
विज्ञापन
बदायूं। जिले में हजारों विद्युत उपभोक्ताओं का विद्युत भार 3 किलोवाट तक बढ़ाए जाने से उपभोक्ताओं में नाराजगी है। उपभोक्ताओं का कहना है कि बिना स्पष्ट जानकारी और सहमति लिए बिना लोड बढ़ाए जाने से बिजली बिल बढ़ने की आशंका है।
जिले में मीटरों का लोड बढ़ने का मैसेज उपभोक्ताओं के मोबाइल पर पहुंच रहा है। इसके बाद विद्युत निगम के प्रति लोगों में आक्रोश है। उपभोक्ताओं का कहना है कि उनका लोड किस आधार पर और क्यों बढ़ाया गया, इसकी कोई जानकारी नहीं दी जा रही है। कई उपभोक्ताओं का आरोप है कि उनका वास्तविक लोड कम है, फिर भी निगम ने मनमाने तरीके से बढ़ा दिया।
विद्युत निगम के अधिकारियों का कहना है कि उपभोक्ताओं के मीटर में 2 किलोवाट से अधिक लोड पाए जाने पर, उन्हें पहले नोटिस भेजा जाता है। नोटिस के तीन माह बाद यदि उपभोक्ता लोड नहीं बढ़वाता तो निगम की ओर से खुद ही लोड बढ़ा दिया जाता है। अधिकारियों का तर्क है कि वास्तविक खपत के अनुसार लोड न होने से ट्रांसफॉर्मर ओवरलोड हो रहे हैं। ट्रिपिंग की समस्या बढ़ रही है। मोबाइल पर अचानक मैसेज आने से उपभोक्ता असमंजस में हैं।
विज्ञापन
सैदपुर। नगर पंचायत चेयरमैन इशरत अली खान ने विद्युत निगम के अधिकारियों से पूरे मामले में पारदर्शिता बरतने की मांग की है। कहा कि उपभोक्ताओं को लिखित रूप से बताए कि लोड बढ़ाने का आधार क्या है। जिन उपभोक्ताओं का लोड गलत तरीके से बढ़ाया गया है, उसमें तत्काल संशोधन किया जाए।
दो किलोवाट के उपभोक्ताओं के मीटर में लोड ढाई किलोवाट दिखने पर उन्हें नोटिस जारी किया जाता है, यदि उपभोक्ता लोड नहीं बढ़वाता है तो निगम की ओर से खुद ही लोड बढ़ा दिया जाता है। - अजय कुमार, अधीक्षण अभियंता