फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Electricity in many areas remained closed for the whole day to change VCB

Budaun News: वीसीबी बदलने के लिए दिन भर बंद रखी कई इलाकों की बिजली

Sat, 02 Dec 2023 12:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 02 Dec 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Electricity in many areas remained closed for the whole day to change VCB
बदायूं। शहर में आने वाले दिनों में बिजली व्यवस्था में किसी भी प्रकार की दिक्कत उपभोक्ताओं को न हो, इसको ध्यान में रखकर नवादा बिजली उपकेंद्र पर शुक्रवार को वैक्यूम सर्किट ब्रेकर (वीसीबी) बदलने का काम किया गया। ऐसे में दिन भर शहर के कई इलाकों में बिजली गुल रही।
विज्ञापन


शहर के नवादा स्थित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र नवादा पर पुराने वीसीबी को बदलकर नया वीसीबी लगाया जाना था। कर्मचारियों ने शुक्रवार को पूर्वाह्न 11 बजे से नवादा पर वीसीबी बदलने का काम शुरू किया किया। इस दौरान आरिफपुर नवादा, खेड़ा बुजुर्ग, खेड़ा नवादा, कल्याननगर, शहबाजपुर, लोचीनगला, श्यामनगर आदि की बिजली दिनभर गुल रही। विभाग के कर्मचारी देर शाम तक वीसीबी बदलने का काम करते रहे।
विज्ञापन

शाम को कर्मचारियों द्वारा शहर की बिजली सुचारु कर दी गई। चूंकि विभाग ने इसकी सूचना पहले ही सार्वजनिक कर दी थी, इसके चलते विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को ज्यादा परेशानी नहीं उठानी पड़ी और उनके फोन नहीं घनघनाए।एक्सईएन प्रथम हरीश कुमार ने बताया कि साढ़े सात बजे तक सप्लाई को शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed