{"_id":"8e06a6c802b43874194f28c75dfebe85","slug":"electricity-hindi-news-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसमिशन सेंटर पर कंडक्टर प्रॉब्लम से बिजली सप्लाई ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसमिशन सेंटर पर कंडक्टर प्रॉब्लम से बिजली सप्लाई ठप
अमर उजाला, बदायूं
Updated Sun, 06 Dec 2015 08:22 PM IST
विज्ञापन
नई व्यवस्था के तहत 20 घंटा सप्लाई के शेड्यूल के अनुरूप बिजली सुबह में 10 बजे से मिलनी चाहिए। 10 बजे सप्लाई नहीं मिली तो उपभोक्ताओं ने दोपहर तक इंतजार किया। इसके बाद भी बिजली सप्लाई चालू नहीं हुई तो कई उपभोक्ता उपकेंद्र पर पहुंचे। उपकेंद्र पर कर्मियों ने सप्लाई शुरू होने का भरोसा देकर टरका दिया। शाम हो गई लेकिन सप्लाई चालू नहीं हुई। भारतीय किसान यूनियन के नगर अध्यक्ष चंद्रमोहन वर्मा ने भी दो बार उपकेंद्र पर संपर्क साधा। उनको भी सही जानकारी नहीं दी गई।
बिजली कटौती की वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। देहात में सिंचाई कार्य भी कटौती की भेंट चढ़ गया। सप्लाई ठप होने को लेकर अवर अभियंता आरपी शर्मा ने बताया कि ट्रांसमीशन सेंटर से जुड़े 33 केवीए क्षमता के स्थानीय उपकेंद्र को चालू रखने में समस्या आ रही थी। ट्रांसमिशन सेंटर के कंडक्टर भी जवाब दे रहे थे। कंडक्टर बदलने के काम की वजह से ही सप्लाई प्रभावित हुई है।