फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Electricity checking should be done in all areas of the city

Budaun News: शहर के सभी इलाकों में हो विद्युत चेकिंग

Fri, 20 Sep 2024 12:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
Electricity checking should be done in all areas of the city
विकास भवन सभागार में डैशबोर्ड के कार्यों की समीक्षा बैठक करतीं राज्य मंत्री गुलाब देवी। स्रोत-प
बदायूं। माध्यमिक शिक्षामंत्री व जिले की प्रभारी मंत्री गुलाब देवी ने बृहस्पतिवार को विकास भवन में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड के कार्यों की समीक्षा बैठक में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि शहर के सभी इलाकों में विद्युत चेकिंग की जाए। बोलीं, 250 से अधिक आबादी वाले मझरों में सड़क निर्माण और विद्युतीकरण का कार्य कराया जाए।
विज्ञापन

जिले की प्रभारी मंत्री गुलाब देवी ने कहा की विद्युत विभाग के कर्मचारियों द्वारा किए जाने वाले कामों को संबंधित अधिकारी भी लगातार चेक करते रहें। शहर के सभी इलाकों में विद्युत चेकिंग की जाए, अगर कहीं पुलिस बल की आवश्यकता हो तो साथ में ले जाकर चेकिंग करें, लेकिन कोई भी मोहल्ला विद्युत चेकिंग से अछूता नहीं रहना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कछला में बनने जा रहे घाट के कार्यों की गुणवत्ता बेहतर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा- ऐसे मजरे, जिनकी आबादी जनगणना 2011 के अनुसार 250 से अधिक है, जो मुख्य संपर्क मार्ग से 500 मीटर से अधिक दूरी पर है, वहां सड़क का निर्माण प्राथमिकता पर कराया जाए। डीएम निधि श्रीवास्तव ने प्रभारी मंत्री को आश्वस्त किया कि जो भी निर्देश दिए गए हैं उनका अनुपालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ केशव कुमार ने बताया कि अगस्त में जिले की राजस्व व विकास कार्यों में मिलाकर प्रदेश में 25वीं रैंक थी। इसमें कुछ सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि अधिकारी डाटा फिलिंग को स्वयं देखें। प्रधानमंत्री आवास योजना व मुख्यमंत्री आवास योजना में जिले को ए प्लस रैंकिंग मिली है। सीडीओ ने बताया कि पेंशन योजनाओं, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में भी ए प्लस, जल जीवन मिशन में ए रैंकिंग मिली है। उन्होंने प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed