फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Electricity

पांच दिन बाद भी नहीं बदला गया ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों का प्रदर्शन

Sun, 07 Aug 2022 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Electricity
पावर कॉरपोरेशन के खिलाफ प्रदर्शन करते भगौतीपुर के ग्रामीण। संवाद - फोटो : BADAUN
दातागंज। तहसील के भगौतीपुर गांव के ग्रामीणों ने शनिवार को पावर कॉरपोरेशन के खिलाफ प्रदर्शन किया। दरअसल, गांव को बिजली सप्लाई देने वाला ट्रांसफार्मर पांच दिन पहले फुंक गया था। अब तक ट्रांसफार्मर न बदले जाने के कारण गांव में बिजली सप्लाई ठप है। इसका सीधा असर कृषि कार्यों पर भी हो रहा है। इससे ग्रामीणों में नाराजगी है।
विज्ञापन

भगौतीपुर गांव को बिजली सप्लाई देने के लिए 25 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया है। गांव में भार इससे कहीं ज्यादा है। ऐसे में अक्सर ट्रांसफार्मर फुंक जाता है और कई-कई दिनों तक गांव की बिजली सप्लाई ठप रहती है। पांच दिन पहले ट्रांसफार्मर फुंक गया था। इसके बाद से गांव में बिजली सप्लाई ठप है। गांव के लोगों ने कई बार उपकेंद्र पर शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। ऐसे में शनिवार को नाराज ग्रामीणों ने पावर कॉरपोरेशन के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीण यहां सप्लाई के लिए 63 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाने की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शन करने वालों में उमेश सिंह, राजमहेश, आकाश सिंह, विपिन कुमार, प्रमोद कुमार, बाबूराम, आदेश कुमार,शिवकुमार आदि रहे।
विज्ञापन

------------
ट्रांसफार्मर में डंडा मारा, आसरा आवास कॉलोनी में सप्लाई ठप
बदायूं। शहर के कबूलपुरा स्थित आसरा आवास कॉलोनी में बिजली सप्लाई ठप होने से यहां लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कॉलोनी में बिजली सप्लाई शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे ठप हुई थी। कॉलोनी के लोगों का कहना है कि किसी संदिग्ध व्यक्ति ने ट्रांसफार्मर में डंडा मार दिया था। इस कारण सप्लाई ठप हो गई। यहां के बाशिंदों ने कई बार उपकेंद्र पर शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। सविता, आनंद, कल्लू, अनवर, कृष्णा देवी ने एक्सईएन से लिखित शिकायत कर सप्लाई चालू कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
वार्ता विफल लंबी खिंच सकती है संविदा कर्मियों की हड़ताल
बदायूं। विभिन्न मांगों को लेकर मुख्य अभियंता बरेली कार्यालय पर धरना दे रहे पावर कॉरपोरेशन के संविदा कर्मियों की हड़ताल लंबी खिंच सकती है। दरअसल, मुख्य अभियंता और संविदा कर्मचारियों के बीच वार्ता विफल हो गई है। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ ने चार अगस्त से कार्य बहिष्कार कर धरना शुरू किया था। मंडल के चारो जिलों के संविदा कर्मचारी हड़ताल में शामिल हैं। ऐसे में लाइन फाल्ट या अन्य किसी कारण सप्लाई ठप होने पर उसे सुचारु करने में देरी हो रही है। संवाद

--
घरों से स्ट्रीट लाइट हटवाने को नगर पालिका को लिखा
बदायूं। घरों पर लगीं स्ट्रीट लाइट हटवाने के लिए पावर कॉरपोरेशन ने नगर पालिका को लिखा है। उपखंड अधिकारी कोतवाली की ओर से ईओ नगर पालिका को भेजे पत्र में कहा गया है कि निरीक्षण के दौरान स्ट्रीट लाइटों को लेकर अनियमितताएं सामने आई हैं। इस कारण विद्युत चोरी होती है और दुर्घटना का खतरा बना रहता है। कई स्थानों पर पाल पर लगीं ट्रीट लाइट में स्विच नहीं हैं और उनके तार नंगे हैं। ऐसे में पोल में करंट आने से दुर्घटना का खतरा रहता है। एसडीओ यश भारद्वाज ने बताया कि नगर पालिका को शहर में स्ट्रीट लाइटें व्यवस्थित करने के लिए लिखा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed