फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Electricity

उझानी में ठप रही 12 घंटे बिजली

Wed, 20 Apr 2022 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Electricity
उझानी में पालिका कार्यालय के पास नया ट्रांसफार्मर लगाते बिजली कर्मी। संवाद - फोटो : BADAUN
उझानी (बदायूं)। जर्जर पोल और खस्ताहाल केबल की समस्या से जूझ रहे उपभोक्ताओं के लिए सोमवार शाम से मंगलवार का पूरा दिन बिजली कटौती के चलते दिक्कत के साथ गुजारा। सोमवार रात स्टेशन रोड पर पालिका कार्यालय गेट के पास लगा ट्रांसफार्मर फुंक गया तो मंगलवार को तीन स्थानों पर बार-बार फॉल्ट होने से केबल जवाब दे गई। ऐसे में यहां करीब 12 घंटे बिजली सप्लाई ठप रही।
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर सोमवार रात करीब नौ बजे फुंका। इससे पहले हनुमान जयंती शोभायात्रा की ऊंची झांकियों की वजह से विभागीय स्तर से शटडाउन लिया गया था। सप्लाई शुरू हुई तो लोड बढ़ गया। ऐसे में ट्रांसफार्मर फुंका तो रेलवे स्टेशन रोड, पंजाबी कॉलोनी और श्रीनारायणगंज मोहल्ले के कुछ हिस्सों की सप्लाई ठप हो गई। एसडीओ एसपी पांडेय ने बिजली कर्मियों की मौके पर भेजकर ट्रांसफार्मर का मुआयना कराया। इधर रात में दो-तीन अन्य इलाकों पर मेन लाइन के केबल भी जल गई। कुछेक मोहल्लों को छोड़, अधिकतर में बत्ती गुल रही। इसके बाद मंगलवार सुबह बिजली कर्मियों ने सबसे पहले ट्रांसफार्मर को बदलने का काम शुरू कराया। ट्रांसफार्मर दोपहर बाद बदल दिया गया लेकिन सप्लाई शुरू होते ही पास में ही केबल फुंक गई।
विज्ञापन

बता दें कि क्षमता से अधिक कनेक्शन होने की वजह से मेन लाइन का केबल अक्सर जल जाता है। पिछले दिनों भी दो ट्रांसफार्मर जवाब दे गए थे लेकिन स्थानीय स्तर पर कोशिश कर उन्हें दुरुस्त कर लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
डिमांड के बाद भी नहीं मिल पाती केबल
करीब तीन दर्जन से अधिक पोल क्षतिग्रस्त हैं। उनसे जुड़ी केबल भी जवाब दे चुकी है। जेई सुनील कुमार ने एसडीओ के जरिये भंडार गृह को डिमांड भी भेज दी थी। इसके बाद भी भंडार गृह से न तो केबल मिली और न ही नए पोल मुहैया कराए गए।

----------
रेलवे स्टेशन रोड पर पालिका कार्यालय के पास फुंके ट्रांसफार्मर को बदलवा दिया गया है। इसके बाद नगर में कुछेक अन्य स्थानों पर केबल को लेकर दिक्कत आई है। विभागीय अफसरों से नई केबल मांगी गई है। नई केबल मिलने के बाद पुरानी लाइन को दुरुस्त कर दिया जाएगा।
- एसपी पांडेय, एसडीई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed