फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Budaun: When the lineman's bike was challaned the electricity department cut off the illegal connections of the police station

बदायूं: लाइनमैन की बाइक का चालान किया तो बिजली विभाग ने काट दिए थाने के अवैध कनेक्शन

Tue, 29 Mar 2022 12:45 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Tue, 29 Mar 2022 12:45 AM IST
सार

लाइनमैन बिजली लाइन जोड़कर लौट रहा था। हेलमेट नहीं पहनने के कारण रास्ते में उसका चालान काट दिया गया। इससे नाराज बिजली कर्मियों ने थाने में जाकर 12 अवैध कनेक्शन काट दिए और सिर्फ एक वैध कनेक्शन रहने दिया। 

विज्ञापन
Budaun: When the lineman's bike was challaned the electricity department cut off the illegal connections of the police station
थाने में पावर कॉरपोरेशन कर्मचारी और पुलिस। संवाद - फोटो : BADAUN

विस्तार

पावर कॉरपोरेशन के लाइनमैन की बाइक का चालान करना पूरे थाने के लिए भारी पड़ गया। कर्मचारियों ने एक वैध कनेक्शन छोड़कर थाने के अन्य 12 अवैध कनेक्शन काट दिए। कुंवरगांव बिजली उपकेंद्र का लाइनमैन अजय सोमवार को क्षेत्र के गांव कैली में बिजली लाइन जोड़ने गया था। दोपहर के वक्त वह वहां से लौट रहा था। अजय के पास हेलमेट नहीं था।

विज्ञापन


रास्ते में कैली मोड़ पर इमलिया के पास कुंवरगांव थाने के दरोगा रामनरेश वाहन चेकिंग कर रहे थे। उन्होंने अजय की बाइक को भी रोक लिया। अजय ने बताया कि वह पावर कॉरपोरेशन का लाइनमैन है। कुंवरगांव बिजली उपकेंद्र पर उसकी तैनाती है। वह लाइन जोड़कर लौट रहा है। दरोगा ने उसकी बात अनसुनी करके बिना हेलमेट में ऑनलाइन चालान कर दिया।

विज्ञापन

बिजली उपकेंद्र पहुंचकर अजय ने इस बारे में जेई सतीश चंद्र और अन्य साथी कर्मचारियों को बताया। इससे कर्मचारियों में नाराजगी फैल गई। थाने के बिजली कनेक्शनों के बारे में पड़ताल करने के बाद कई कर्मचारी थाने पहुंचे। कर्मचारियों ने थाना कार्यालय का एक वैध कनेक्शन छोड़कर यहां करीब 12 अवैध बिजली कनेक्शन काट दिए। थाना स्टाफ को चेतावनी दी कि अवैध कनेक्शन नहीं चलने चाहिए। कर्मचारियों ने लाइन काटने से पहले और लाइन काटते समय की वीडियोग्राफी भी की और क्लिप अधिकारियों को भेजीं।

लाइनमैन और दरोगा के बीच क्या बात हुई इस बारे में पता नहीं है। सब स्टेशन के कर्मचारियों ने थाने की लाइन और कनेक्शन काटने की वीडियो भेजी हैं। थाने में एक कनेक्शन वैध है। बाकी अवैध रूप से चल रहे थे। अवैध रूप से चलने वाले कनेक्शन ही काटे गए हैं। अभियंताओं की हड़ताल में शामिल हूं, जिस कारण मैं मौके पर नहीं पहुंचा था।
-विपिन मौर्य, एसडीई कुंवरगांव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed